Header Ads

कैंसर से पीड़ित थी ये लड़की, लेकिन स्कूल वालों ने उसके साथ किया ऐसा सुलूक


इंग्लैंड के रनकोर्न शहर की रहने वाली 16 साल की एलेक्स डलास बचपन से एक खतरनाक बीमारी से जूझ रही थी। लेकिन, जब उसने उस बीमारी पर विजय हासिल की और स्कूल फंक्शन में हिस्सा लेना चाहा तो उसे मना कर दिया गया।

- एक वेबसाइट के मुताबिक, एलेक्स जब चार साल की थी तो उसकी दांई आंख लगातार सूजने लगी थी। हालांकि, उस वक्त वो काफी छोटी थी, लेकिन एक दिन जब उसकी मां ने गौर किया और उसे डॉक्टर के पास लेकर गई तो पता चला कि उसे कैंसर है।
- पिछले दिसंबर में 12 घंटे तक लगातार ऑपरेशन करके उसके सिर से ट्यूमर को बाहर निकाला गया।
- इस दौरान वो स्कूल नहीं जा पाती थी और क्लास भी अटेंड नहीं कर पायी।
- इसी बीच स्कूल में प्रॉम का आयोजन किया गया, जिसमें एलेक्स हिस्सा लेकर डांस करना चाहती थी।
- इसके लिए उसने सारी तैयारी कर ली और स्पेशल ड्रेस भी मंगवा लिए।
- लेकिन, स्कूल के शिक्षकों ने एलेक्स को प्रॉम में हिस्सा लेने से मना कर दिया।
- एलेक्स ने बताया कि स्कूल के टीचरों का कहना था कि वो मानिसक रूप से स्वस्थ नहीं है। इसलिए इस प्रॉम में हिस्सा नहीं ले सकती है।
- स्कूल के इस बर्ताव से वो काफी अपसेट हो गई और बहुत दुखी है कि उसे प्रॉम में हिस्सा नहीं लेने दिया गया।
- वहीं, स्कूल प्रवक्ता का कहना है कि हम उन्हीं छात्रों को प्रॉम में हिस्सा लेने दे रहे हैं, जिन्हें इसमें सबसे ज्यादा इंटरेस्ट है।
- प्रवक्ता का यह भी कहना था कि पिछले 6 महीने से वो स्कूल नहीं आ रही है। इसलिए, हमने एलेक्स से यह भी कहा कि प्रॉम से पहले हर दिन चार घंटे वो रोज स्कूल आए। साथ ही अपना असाइनमेंट भी जमा कराए। इसके अलावा दूसरे बच्चों से भी इन्टरेक्ट होना जरूरी है।
- लेकिन किसी कारण उसने ऐसा नहीं किया, जिसके कारण उसे प्रॉम में हिस्सा नहीं लेने दिया गया।