Header Ads

बीच पर रहस्यमय जीव मिलने से मची सननसी, इंटरनेट पर यूजर्स हुए कन्फ्यूज


समुद्र के अंदर या फिर बीच पर कई ऐसे रहस्यमय जीव मिलते रहते हैं, जिसके बारे में सुनकर हैरत होती है। इनमें कुछ की गुत्थी सुलझ पाती है, तो कुछ आज भी अनसुलझे हैं। हाल ही में कैलिफोर्निया के मालिबु में लियो कैरिलो बीच पर एक जीव मिला है, जिसे लेकर पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

- सोशल साइट 'Reddit' पर xxviiparadise नाम से मौजूद यूजर्स ने इस तस्वीर को शेयर किया है।
- उसने लिखा कि लियो कैरिलो बीच पर मुझे यह रहस्यमय जीव दिखा। जिसका वजन करीब तीन किलो (7 पाउंड) और चौड़ाई पांच इंच है।
- उसका कहना था कि दिखने में यह जीव अजीबोगरीब लग रहा था। खासकर उसका मुंह और आंख।
- इतना ही नहीं उसके पिछले हिस्से में दो गांठ भी बने हुए थे। उसने इंटरनेट यूजर्स से सवाल किया कि क्या कोई इस जीव की पहचान बता सकता है?
- वहीं, इंटरनेट पर शेयर होते ही इस तस्वीर को देखने के बाद कई यूजर्स कन्फ्यूज हो गए और अलग-अलग कमेंट भी किया ।
-एक यूजर्स का कहना था कि यह एक टाइप का समुद्री घोंघा लग रहा है।
- एक अन्य यूजर्स ने कमेंट किया कि यह एक प्रकार का सीशेल है।
- हालांकि, एक यूजर्स ने दावा किया है कि यह मरा हुआ समुद्री खरगोश है।