Header Ads

ये है दुनिया की सबसे बड़ी एरोप्लेन फैक्ट्री, देखिए अंदर की Photos


MailOnline वेबसाइट ने दुनिया की सबसे बड़ी एरोप्लेन फैक्ट्री Everett के अंदर की फोटोज जारी की है। 50 फुटबॉल मैदान के बराबर इस फैक्ट्री का निर्माण 1967 में सिएटल में हुआ था। हर महीने बनाए जाते हैं 50 से ज्यादा विमान

वैसे तो इस फैक्ट्री का निर्माण 747, बोइंग बनाने के लिए किया गया था, लेकिन आज यहां दुनिया के सबसे बेहतरीन विमान बनाए जाते हैं। हर महीने यहां करीब 50 विमान का निर्माण किया जाता है, जिनमें कई तरह की सुविधाएं मौजूद होती हैं। करीब 30 हजार से ज्यादा लोग यहां काम करते हैं। इनकी अपनी अलग पुलिस फाॅर्स और फायर डिपार्टमेंट भी है।

काफी टाइट है सिक्युरिटी
फैक्ट्री को देखने के लिए हर साल कई हजार लोग आते हैं। आम आदमी के अलावा VIP's भी अगर यहां आते हैं, तो उन्हें भी टाइट सिक्युरिटी से गुजरना पड़ता है।