Header Ads

घर के पीछे से आ रही थी चिल्लाने की आवाजें, यूं पड़ा था खतरनाक जानवर


एरिजोना के फीनिक्स में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला अचानक डर गईं, जब उन्हें अपने घर के पीछे से लगातार किसी के चिल्लाने की आवाजें आ रही थी। ग्वेन मैक्सवेल नाम की ये महिला अपने घर की खिड़की पर खड़ी थीं, जब उनकी नजर दर्द से कराह रहे एक खतरनाक जानवर पर पड़ी। कांटों से लिपटा पड़ा था जानवर

ग्वेन को लगातार अपने घर के पीछे से किसी के कराहने की आवाजें आ रही थीं। ऐसे में वो खिड़की से देखने की कोशिश करने लगीं कि आखिर कौन लगातार चिल्ला रहा है? अचानक उनकी नजर काइओट के बच्चे पर पड़ी। उसके पूरे शरीर में कैक्टस चिपके हुए थे। कांटों के चुभने की वजह से उसे काफी दर्द हो रहा था, जिस वजह से वो लगातार चिल्लाए जा रहा था। ग्वेन ने तुरंत रेस्क्यू टीम से संपर्क किया। जैसे ही वो बच्चे के नजदीक गए, उनके होश उड़ गए।