प्रभुदेवा की फिल्म में नजर आएंगे बाहुबली, 'साहो' के बाद शुरु करेंगे शूटिंग
प्रभास के फैन्स को अब उनकी अगली फिल्म ‘साहो’ का इंतजार है, जिसकी तैयारी प्रभास ने शुरू कर दी हैं। सूत्रों की मानें तो प्रभास ‘साहो’ के बाद प्रभुदेवा की फिल्म में नजर आएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रभुदेवा ने कहा है, "प्रभास मेरे बहुत ही खास दोस्त हैं। मैं उन्हें तब से जानता हूं, जब से उन्होंने तमिल फिल्मों में कदम रखा था।" बता दें, प्रभास प्रभुदेवा की फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ में कैमियो कर चुके हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और यामी गौतम लीड रोल में थे।प्रभास के साथ फिल्म बना सकते हैं प्रभुदेवा
प्रभुदेवा ने आगे बताया है, "मैं उनके साथ फिल्म बनाने के बारे में सोच रहा हूं। फिलहाल वे अपनी तेलुगु फिल्म साहो में बिजी हैं, उसके बाद हम अपनी फिल्म शुरू करेंगे।" साहो में भी उनके साथ अनुष्का शेट्टी नजर आने वाली हैं। अभी कुछ दिन पहले यह भी सुनने को मिला है कि प्रभास जल्द बॉलीवुड में साजिद नाडियाडवाला की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे।


Post a Comment