Header Ads

फेसबुक पर दोस्ती के बाद हुई थी शादी, 8 दिन बाद ही उठाना पड़ा ऐसा कदम


फेसबुक पर हुए प्यार के बाद शादी करना एक युवती के लिए मुसीबत बन गई। शादी करते ही लड़के ने अपना असली रूप दिखाया और आठ दिन में ही युवती को मायके लौटना पड़ा। वैसे यह मामला एक वर्ष पुराना है लेकिन मामले की लंबी जांच के बाद अब पुलिस ने युवती के पति और सास पर केस दर्ज किया तो मामला सामने आया।

 नीरज गांव अवांखा की रहने वाली है उसके बयान के आधार पर थाना दीनानगर में FIR दर्ज की गई।
नीरज ने पहली सितंबर 2016 को SSP गुरदासपुर के पास मामले की शिकायत की थी।
- जांच दीनानगर थाने को सौंपी गई जांच के बाद अमनदीप सिंह उसकी मां रमेश कुमारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 489 ए, 406 और 120 बी के तहत केस दर्ज किया गया है।
- शादी में नीरज के परिवार वालों ने अमनदीप सिंह को सोने की चेन, रिंग और सास रमेश कुमारी को सोने के टॉप्स दिए जबकि दहेज के बदले में पांच लाख रुपए नकद अलग से दिए गए थे।