Header Ads

धोनी ने 6 हजार में खरीदी थी पहली बाइक, आज भी इसलिए रखते हैं संभाल कर


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का सात जुलाई को बर्थ डे है। इस बार धोनी 36 साल के हो जाएंगे। इस मौके पर हम अापको बता रहे हैं उनकी पहली बाइक यामाहा आरएक्स 100 के बारे में। धोनी पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में भी धोनी को इसी बाइक पर घूमते दिखाया गया है।

धोनी के दोस्त गौरव कुमार सिंह पन्ना ने DainikBhaskar.com को बताया कि माही ने यह बाइक वर्ष 2003 में रांची के अपने क्रिकेटर दोस्त रोहित कच्छप से खरीदी थी।
- यामाहा आरएक्स 100 धोनी की यह पहली बाइक है। इस बाइक के मालिक रहे रोहित उस समय रांची के फास्ट बॉलर थे। वे यहां के प्रसिद्ध क्रिकेट क्लब रॉयल से खेला करते थे।
छह हजार में खरीदी थी बाइक
- धोनी ने यह बाइक लगभग छह हजार रुपए में खरीदी थी। इसके बाद धोनी इसे बरियातू इलाके के एक गैरेज में बाइक को ले गए। वहां मैकेनिक ने कहा कि इस बाइक को नया बनाने में लगभग 20 हजार रुपए का खर्च आएगा।
- इसके बाद धोनी की यह बाइक एकदम नई सी हो गई। इस बाइक के पार्ट्स नई दिल्ली से विशेष तौर पर मंगवाए गए थे।
- इस बाइक को धोनी अपने लिए काफी लकी मानते हैं। इस बाइक को खरीदने के बाद धोनी का सिलेक्शन इंडिया ए टीम में हुआ था, जहां उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी किस्मत बदलती चली गई।
- इसलिए धोनी ने इस बाइक को आज तक काफी संभाल कर रखा हुआ है। धोनी जब भी रांची आते हैं तो खुद इसे साफ करते हैं। चलाते हैं और ठीक-ठाक करते भी नजर आते हैं।
ये है धोनी के कार और बाइक कलेक्शन
कार कलेक्शन- ‘हमर’ के अलावा धोनी के पास लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन हैं। इसमें ऑडी Q7, लैंड रोवर फ्रीलेंडर, GMC Sierra, Ferrari 599, Mitsubishi Outlander, पजेरो SFX, टोयोटा कोरोला, कस्टम बिल्ट स्कॉर्पियो (ओपन) जैसी गाड़ियां शामिल हैं।
धोनी का बाइक कलेक्शन- उनके बाइक कलेक्शन में यामाहा के कई पुराने मॉडल से लेकर कई लग्जरी बाइक्स शामिल हैं, जैसे कॉन्फेडरेट X132 हैलकेट, कावासाकी निंजा, हार्ले डेविडसन, रॉयल एनफील्ड, डुकाटी 1098 और टीवीएस अपाचे आदि। धोनी के पास 11 से ज्यादा बाइक्स हैं।