Header Ads

जब 2 रुपए के लिए शादी में नाचते थे नवाज, ऐसे थे सेलेब्स के स्ट्रगलिंग डेज



एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर 'मुन्ना माइकल' 21 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में नवाज अपनी डांस स्किल्स दिखाते नजर आएंगे। नवाज के करियर की ये पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें वे डांस करते दिखेंगे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नवाज ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वे छोटे थे तो दोस्तों के साथ शादी में नाचा करते थे और लोगों द्वारा उड़ाए पैसे उठा लिया करते थे। इस दौरान वे 2 से 3 रुपए ही इकट्ठा कर पाते थे। हालांकि, उन्होंने बताया कि उस दौर में 2-3 रुपए भी बहुत होते थे। बता दें कि बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने स्टार बनना से अपनी लाइफ में स्ट्रगल किया। आज इस पैकेज में आपको ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दिकी
"जब मैं किसी से कहता था कि मैं एक्टर बनना चाहता हूं तो वह मेरी शक्ल और मेरी कद काठी देखा करते थे। ये सोच कर शायद कि मैं कैसे सोच सकता हूं कि मैं एक्टर बन सकता हूं। लेकिन मैं पूरी तरह आश्वस्त था कि मैं एक्टर बन सकता हूं क्योंकि मेरा मानना हैं एक एक्टर की शक्ल नहीं एक्टिंग देखी जाती है। लिहाजा फिल्मों में काम करने का सपना लेकर मैं मुंबई आ गया। फिल्मों में काम करना मेरा सपना था और अपने इस सपने के सच करने के लिये मैंने काफी पापड़ बेले है। मैं एक गरीब परिवार से हूं इसलिए घर का खर्च चलाना भी हमारे लिए आसान नहीं था। शुरुआत के दिनों में मैंने वाचमैन तक की नौकरी की है। उसके बाद एक दवाई की दुकान में कैमिस्ट की नौकरी करने चला आया लेकिन कहीं ना कहीं एक्टर बनने की चाह मेरा पीछा नहीं छोड़ रही थी। लिहाजा एक्टर बनने मुंबई चला आया। मेरे पास एक्टर जैसी पर्सनेल्टी भी नहीं थी फिर भी एक्टर बनने की जिद थी और वह मैंने अपनी मेहनत से पूरी की और फाइनली मैंने दर्शकों के दिलों मे अपनी जगह बना ली। 'ब्लैक फ्राइडे' (2007), 'गैंग ऑफ वासेपुर' (2012) और 'कहानी' (2012), के जरिए लोगों ने मुझे पहचानना शुरू कर दिया। उसके बाद सलमान खान की 'किक' (2014) से मेरे करियर को बड़ा किक मिला और आज सबसे सामने हैं कि मैं स्टार की लिस्ट में आ गया हूं।"