Header Ads

1.25 अरब खर्च कर ये शख्स बना मुकेश अंबानी का पड़ोसी, खरीदे दो फ्लोर


देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के पड़ोस में 125 करोड़ का घर खरीदकर बिजनेसमैन देवेन मेहता इन दिनों सुर्खियों आ गए हैं। देवेन ने मुकेश अंबानी के एंटीलिया टावर के पास में लग्जरी रेजिडेंशियल टावर में दो फ्लोर 125 करोड़ में खरीदे हैं।

दरअसल, मुंबई के 'द बिलेयर्स एवेन्यू' के नाम से फेमस इलाके में लोढ़ा अल्टामाउंट ने 40 मंजिला इमारत में आलीशान अपार्टमेंट तैयार किए हैं।
- अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी की टाइम वानर बिल्डिंग की तर्ज पर इस बिल्डिंग का कंस्ट्रक्शन किया गया है।
- 40 मंजिल की इस बिल्डिंग में 8 माले तक पोडियल पार्किंग भी बनाई गई है।
- इस एवेन्यू में देश के दिग्गज उद्योगपति गुजरात अंबुता के नरोतम शेखसेरिया, डी मार्ट के राधाकृष्ण दामानी और बिरला ग्रुप के मालिक कुमार मंगलम बिरला भी रहते हैं।
- 1 लाख 47000 हजार स्क्वॉयर की इमारत में दो फ्लोर देवेन मेहता के नाम से रजिस्टर्ड कराए गए हैं। इस सौदे की पुष्टि मुंबई की प्रभादेवी रजिस्ट्रेशन ऑफिस ने की है।
- बता दें कि 2015 में इसी लोढ़ा अल्टामाउंट में जिंदल परिवार ने 160 करोड़ रुपए का डुप्लेक्स फ्लैट खरीदा था।
कौन है देवेन मेहता
- देवेन स्मार्ट कार्ड आईटी सॉल्यूशन लिमिटेड (SCIT) के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन हैं।
- एससीआईटी आधार कार्ड, राशन कार्ड, टेलीकॉम कंपनियों के सिम कार्ड और राष्ट्रीय स्वास्थ बीमा योजना कार्ड बनाती है।
- एक रिपोर्ट के मुताबिक, एससीआईटी का टर्नाअोवर 450 करोड़ से ज्यादा का हो गया है।
- पुणे स्थित प्रोडक्शन हाउस से SCIT एक दिन में करीब 12 लाख कार्ड्स तैयार करती है।