Header Ads

'बिग बॉस 11' में दिखेगी शाहरुख की ऑनस्क्रीन बेटी, ये हो सकते हैं बाकी कंटेस्टेंट


शो के लिए शाहरुख की ऑनस्क्रीन बेटी सना सईद और टीवी एक्टर पर्ल व्ही पुरी को भी अप्रोच किया गया है।

कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 11वां सीजन जल्द शुरू होगा। हालांकि अभी इसकी डेट का अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, लेकिन कंटेस्टेंट्स को लेकर कयासों का दौर शुरू हो चुका है। सीजन 10 की तरह इस बार भी सेलेब्रिटीज और नॉन-सेलिब्रिटीज शो में पार्टिसिपेट करेंगे। एक पॉपुलर वेबसाइट के मुताबिक, शो के लिए अब शाहरुख की ऑनस्क्रीन बेटी सना सईद और टीवी एक्टर पर्ल व्ही पुरी को भी अप्रोच किया गया है। कौन हैं सना सईद...

- सना सईद शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में उनकी बेटी अंजली का रोल कर चुकी हैं।
- 22 सितंबर, 1988 को जन्मी सना ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'हर दिल जो प्यार करेगा' और 'बादल' जैसे फिल्मों में भी काम किया है।
- 2014 में आई करन जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से सना ने अपनी एक्टिंग की सेकंड पारी शुरू की थी। फिल्मों के साथ उन्होंने टीवी शो में भी काम किया है। इनमें 'लो हो गई पूजा इस घर की' (2008), 'बाबुल का आंगन छूटे ना' (2008), 'झलक दिखला जा 6' (2013), एमटीवी स्प्लिट्सविला सेक्सी सना (2013), नच बलिए 7 (2014) और 'फियर फेक्टर खतरों के खिलाड़ी 7' (2016), में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं।

पर्ल व्ही पुरी

मॉडल से एक्टर बने पर्ल व्ही पुरी ने एक्टिंग की शुरुआत सीरियल 'दिल की नजर से खूबसूरत' (2011) से की। इसके बाद उन्होंने 'फिर भी ना माने बदतमीज दिल' (2015), 'मेरी सासू मां' (2016) और नागार्जुन : एक योद्धा (2016) जैसे सीरियल्स में काम किया है। पर्ल का जन्म मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में हुआ, जबकि वो आगरा में पले-बढ़े हैं। पर्ल के पिता उनके एक्टर बनने के फैसले के खिलाफ थे, हालांकि उनकी मां ने उनका पूरा सपोर्ट किया।

निया शर्मा

निया ने 'एक हजारों में मेरी बहना है' (2011-13) और 'जमाई राजा' (2014-16) जैसे शोज में काम किया है। वे 2016 में ईस्टर्न आई मैगजीन की 50 सेक्सी महिलाओं में तीसरा स्थान भी प्राप्त कर चुकी हैं।

ढिंचैक पूजा


यू-ट्यूब पर ढिंचैक पूजा के 'स्वैग वाली टोपी' और 'सेल्फी मैंने ले ली आज' जैसे गाने काफी पॉपुलर हो चुके हैं।

नंदीश संधू

नंदीश को लोग शो 'उतरन' (2008-15) के लिए जानते हैं। इस शो में को-एक्ट्रेस रहीं रश्मि देसाई से उन्होंने शादी की थी। 2016 में उनका अलगाव हो चुका है।

रिया सेन

रिया ने 'स्टाइल' (2001), 'शादी नंबर 1' (2005) और 'डार्क चॉकलेट' (2016) जैसी फिल्मों में काम किया है। अस्मित पटेल के साथ उनका अश्लील एसएमएस भी वायरल हो चुका है।

अभिषेक मलिक

2012 में 'चाल, शह और मात' से टीवी डेब्यू करने वाले अभिषेक आखिरी बार 'एक विवाह ऐसा भी' (2017) में नजर आए थे।

मिष्टी चक्रवर्ती

मिष्टी को लोग सुभाष घई की फिल्म 'कांची' (2014) में लीड रोल करते देख चुके हैं। वे 'बेगम जान' (2017) में भी अहम रोल में नजर आ चुकी हैं।

मोहित मल्होत्रा

मोहित ने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 2'(2009) से बतौर कंटेस्टेंट की थी। वे अब तक 'मितवा फूल कमल के' (2009-10), 'क्या हुआ तेरा वादा' (2012-13) और 'ये है आशिकी' (2014) जैसी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं।

अचिंत कौर

अचिंत 'जमाई राजा' (2014-16) में रवि दुबे की सास के रोल में नजर आ चुकी हैं। वे 24 साल के बेटे की मां हैं और 16 साल तक एक्टर मोहन कपूर के साथ लिव-इन में रहने के कारण चर्चा में रही हैं।

जोया अफरोज

2013 में जोया अफरोज फेमिना मिस इंडिया की सेकंड रनरअप रही थीं। 2014 में उन्हें फिल्म 'द एक्सपोज' में देखा गया था। इससे पहले वे 'हम साथ-साथ हैं', 'संत ज्ञानेश्वर' और 'कुछ न कहो' में भी काम कर चुकी थीं।

नवनीत कौर ढिल्लन

नवनीत 2013 में फेमिना मिस इंडिया की विनर रह चुकी हैं। 2013 में मिस वर्ल्ड पेजेंट में इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। हालांकि, वे इसे जीतने में असफल रही थीं।

गीता फोगाट

गीता फोगाट रेसलर महावीर फोगाट की बेटी हैं, जिनपर 2016 में फिल्म 'दंगल' रिलीज हुई थी। गीता ने 2010 में कॉमनवेल्थ मैचों में 55 किग्रा. की कैटेगरी में इंडिया को गोल्ड मेडल दिलाया था।