Header Ads

कमल हासन के साथ लिव-इन में रही ये एक्ट्रेस, 11 साल बाद तोड़ा था रिश्ता



साउथ एक्ट्रेस गौतमी तड़िमल्ला 49 साल (2 जुलाई, 1968) की हो गई हैं। गौतमी ने अपने करियर में साउथ के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। गौतमी ने पति से तलाक लेने के बाद एक्टर कमल हासन के साथ रिश्ता जोड़ा। दोनों 11 साल लिव-इन में रहे और आखिरकार गौतमी ने 2016 में रिश्ता तोड़ लिया। गौतमी की पहले पति से एक बेटी शुभालक्ष्मी है, जो तकरीबन 18 साल की है।

तेलुगु परिवार में जन्मी गौतमी ने Giatm University में इंजीनियरिंग करने के लिए दाखिला लिया, लेकिन वे पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई। उन्हें मात्र 17 साल की उम्र में ही फिल्म 'दयामयुडु' (1987) में काम करने का ऑफर मिल गया था। इसके बाद उन्हें तमिल फिल्म 'गुरु शिष्यम' (1988) में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में उनके को-स्टार रजनीकांत और प्रभु देवा थे। धीरे-धीरे उनकी एक्टिंग को पसंद किया जाने लगा और साउथ इंडस्ट्री में उन्हें कामयाबी मिलने लगी। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।