Header Ads

एक्ट्रेस का गैंगरेप कर फेंका था सड़क पर, बेटे ने बताई थी उस रात की कहानी


.शीला रे मॉडल, स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस और सोशलाइट थीं। वे एक्टर सुधीर की पत्नी थीं और डायरेक्टर महेश भट्ट के साथ उनके रिलेशनशिप की चर्चा रही थी। 1977 में शीला के साथ दिल दहलाने वाली घटना सामने आई थी। तब उनके बेटे अशोक बैंकर महज 12 साल के थे। एक सुबह जब अशोक ने दरवाजा खोला तो बाहर मां को बदहवासी की हालत में पाया। रातभर चार लोगों ने किया था गैंगरेप...
- शीला के साथ चार लोगों ने पूरी रात गैंगरेप किया था और सुबह बेहोशी की हालत में उन्हें उनके घर के बाहर फेंक कर चले गए थे।
- अशोक ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था, "मां बिल्डिंग के बाहर बेहोशी की हालत में मिलीं। वॉचमैन उन्हें अंदर लेकर आया। जब मैंने उन्हें इस हालत में देखा तो दौड़कर उनसे लिपट गया और रोने लगा।"
- शीला ने कभी अपने साथ हुए क्राइम की पुलिस शिकायत नहीं की। 1990 में 44 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। 
- अशोक शीला और उनके हसबैंड सुधीर के इकलौते बेटे हैं। सुधीर ने 'सत्ते पे सत्ता' (1982) में अमिताभ बच्चन के भाई शोम का रोल किया था।
क्या हुआ था शीला के साथ उस रात
- अशोक ने एक इंटरव्यू के दौरान शीला के साथ हुए घटनाक्रम को विस्तार से बताया था। उनके मुताबिक, उन्होंने कई साल यह जानने में लगा दिए थे कि उनकी मां के साथ आखिर हुआ क्या था।
- उन्होंने कहा था, "मां को मुंबई के पॉश इलाके में स्थित बिल्डिंग उषा किरण में सेक्शुअली असॉल्ट और अब्यूज किया गया था। इस बिल्डिंग में कुछ बॉलीवुड स्टार्स और बिजनेस टायकून सहित कई फेमस और रईस लोग रहते हैं।"
- "एक आदमी ने बिल्डिंग के फ़्लैट में मां को एक के बाद एक ड्रग के डोज दिए। तीन अन्य लोगों ने उसका साथ दिया। इनमें से एक फोटोग्राफर था, जिसने गैंगरेप की फोटो खींची।"
 अशोक के मुताबिक, इस घटना के बाद लोग उनकी और उनकी मां की अवहेलना करने लगे थे।
- स्थित तब और खराब हो गई, जब फोटोग्राफर ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह धमकाता था कि अगर उसे पैसे नहीं दिए गए तो वह फोटोग्राफ्स पब्लिक कर देगा।
 अशोक के मुताबिक, रिलेटिव्स और फैमिली मेंबर्स जिस तरह से शीला को ट्रीट कर रहे थे, उससे उनकी तकलीफ और बढ़ रही थी।
- जब तक शीला की मौत नहीं हो गई, तब तक सब उनसे दूरी बनाए रहे। जब वे मरीं तो उनके हसबैंड सुधीर ने भी फ्यूनरल में शामिल होना जरूरी नहीं समझा था।
 एक रिपोर्ट्स में अशोक के हवाले से खुलासा किया गया था कि शादीशुदा होने के बावजूद शीला डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महेश भट्ट के साथ रिलेशनशिप में रही थीं।
- इस दौरान जब शीला प्रेग्नेंट हुईं तो महेश ने फ़ोर्स डालकर सातवें महीने में उनका अबॉर्शन कराने की कोशिश की। उस वक्त सुधीर को लगता था कि वह उनका बच्चा था।
- शीला की ग्रैंडमदर नर्स थीं। उन्होंने अबॉर्शन ऑर्गनाइज किया। लेकिन प्रेग्नेंसी की एडवांस स्टेज होने की वजह से बच्चे को जीवित ही निकाला गया। 
- बच्चा एक बांद्रा में रहने वाले एक मछुआरे और उसकी पत्नी को दे दिया गया था। बाद में पता नहीं चला कि उसके साथ क्या हुआ?
- हालांकि, बाद में कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे महेश भट्ट ने कहा था, "यह बच्चा मेरा नहीं था। इसके लिए मैं डीएनए टेस्ट कराने को भी तैयार हूं।
- 53 साल के अशोक बैंकर आज की तारीख में जाने-माने ऑथर हैं, जो 'अमेजिंग एडवेंचरस ऑफ़ छोटा शहर', 'प्रिंस ऑफ़ अयोध्या', 'संस ऑफ़ सीता' और 'द फ़ॉरेस्ट स्टोरीज' जैसी 50 से ज्यादा बुक्स लिख चुके हैं। 
- बैंकर ने मां के साथ हुए गैंगरेप पर एक कहानी लिखी और उसपर फिल्म भी बनाई, जिसका नाम 'ब्यूटीफुल एंड अग्ली' है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग Sundance Film Festival में हुई थी। 
- बैंकर इस फिल्म के जरिए लोगों को रेप के प्रति जागरूक करना चाहते थे। लेकिन यह विडंबना है कि इतनी फेमस मॉडल होते हुए भी शीला की एक भी फोटो इंटरनेट पर मौजूद नहीं है।