ट्यूबलाइट की चमक थोड़ी चटख, अब ईदी मिले तो बात बने
ट्यूबलाइट को तीसरे दिन 22 करोड़ 45 लाख रूपये की कमाई हुई है। ये कलेक्शन पहले दिन की कमाई से एक करोड़ 30 लाख और दूसरे दिन से एक करोड़ 28 लाख रूपये ज़्यादा है।
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट ने भले ही उम्मीदों के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर तहलका नहीं मचाया हो लेकिन फिल्म ने अपने पहले वीकेंड के आख़िरी दिन थोड़ी मजबूती दिखाते हुए कमाई में बढ़ोत्तरी की है।
कबीर खान निर्देशित ट्यूबलाइट को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रविवार यानि तीसरे दिन 22 करोड़ 45 लाख रूपये की कमाई हुई है। ये कलेक्शन पहले दिन की कमाई से एक करोड़ 30 लाख और दूसरे दिन से एक करोड़ 28 लाख रूपये ज़्यादा है। ट्यूबलाइट को अब पहले वीकेंड में 64 करोड़ 77 लाख रूपये का नेट इंडिया कलेक्शन हुआ है। उम्मीद सिर्फ अब सोमवार यानि ईद की छुट्टी के कलेक्शन पर टिकी है जिसका यकीन कर सलमान हमेशा ईद पर अपनी फिल्में रिलीज़ करते रहे हैं। आपको सलमान की ईद पर रिलीज़ हुई फिल्मों का एक आंकड़ा दे देते हैं-



Post a Comment