कोच नहीं होने पर ये दो खिलाड़ी कर रहे विराट की मदद, बैटिंग कोच का खुलासा
कोच अनिल कुंबले के इस्तीफे के बाद टीम इंडिया बिना हेड कोच के ही वेस्ट इंडीज टूर पर है। उनके बिना कौन कप्तान विराट कोहली को टीम मैनेजमेंट को लेकर सलाह दे रहा है, इसका खुलासा बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने किया है। बांगड़ के अनुसार, ‘महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह वेस्ट इंडीज टूर पर टीम इंडिया में मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं।’ अहम रोल निभा रहे हैं तीन दिग्गज...
अनिल कुंबले के इस्तीफे के बाद कप्तान विराट कोहली के साथ धोनी और युवराज मेन रोल में हैं। कोचिंग स्टाफ तो है ही, ये तीनों भी यंग खिलाड़ियों का गाइडेंस और उनकी मदद कर रहे हैं। सीनियर प्लेयर्स के अनुभव यहां खिलाड़ियों के काम आ रहे हैं।
- गौरतलब है कि कोच रहे कुंबले पहले टिकट होने के बावजूद टीम के साथ वेस्ट इंडीज टूर के लिए रवाना नहीं हुए थे। तब उन्होंने आईसीसी मीटिंग का हवाला दिया था और कुछ घंटों बाद उन्होंने कोच पद से रिजाइन कर दिया था। कुंबले चैम्पियंस ट्रॉफी तक टीम इंडिया के कोच रहे। इसके बाद उनका एक साल का कार्यकाल भी खत्म हो रहा था। कुंबले जून, 2016 में कोच बने थे।


Post a Comment