Header Ads

8 महीने प्रेग्नेंट दिखती थी, पिता की जांच पर सामने आई खौफनाक सच्चाई


न्यूजर्सी में रहने वाले पॉल रिब्किन और केरेन रोड्स की बेटी मैडी जन्म से ही काफी कमजोर थी। पैदा होने के 20 हफ्ते बाद ही मैडी का पेट काफी फूल गया था। इस वजह से छोटी सी बच्ची प्रेग्नेंट दिखाई देती थी। ये था पूरा मामला


मैडी के जन्म से पहले ये कपल अपने बेटे को खो चुका था। इनका बेटा नैथेनियल पैदा होने के अगले दिन ही मर गया था। दरअसल, उसे Polycystic Kidney Disease था, जिसमें किडनी में पत्थर जैसे सिस्ट हो जाते हैं। इस वजह से किडनी काम करना बंद कर देती है। मैडी को भी यही बीमारी थी। जांच के बाद पता चला कि ये बीमारी पॉल और केरेन द्वारा ही उनके बच्चों में आया था। पैदा होने के 7 हफ्ते तक मैडी को हॉस्पिटल में रखा गया था। डेढ़ साल की उम्र तक मैडी के किडनी ने जवाब देना शुरू कर दिया। ये सब देखते हुए पॉल और केरेन काफी घबरा गए। उन्हें लगा कि बेटे की तरह वो मैडी को भी खो देंगे।

पिता ने बचाई बेटी की जान
मैडी के पिता ने अपनी एक किडनी उसे डोनेट करने करने का फैसला किया। जांच के बाद डॉक्टर्स ने भी इस ट्रांसप्लांट की इजाजत दे दी। जनवरी 2016 में मैडी का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। अब 2 साल की हो चुकी मैडी स्वस्थ है। डॉक्टर्स के मुताबिक, अगले 25 साल में मैडी को दूसरे ट्रांसप्लांट की जरूरत होगी। मैडी का पेट अब भी थोड़ा फूला दिखता है। लेकिन पहले से बेहतर हाल में है।