Header Ads

ऑनलाइन शॉपिंग करने के होते हैं ये 10 फायदे

वो दिन गए जब शॉपिंग के लिए घंटों मॉल और शॉप्स में वक्त बिताना पड़ता था और फिर कहीं जाकर अपनी मनपसंद चीज़ मिलती थी. लेकिन अब ट्रेंड और फैशन दोनों ही बदल रहे हैं और इसके साथ ही साथ शॉपिंग करने के फंडे भी. जिसमें ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है.
डिस्काउंट्स, Buy 1 get 1 Free, EMI, क्रेडिट-डेबिट कॉर्ड पेमेंट जैसी कई सुविधाओं ने इसे और ज्यादा बूस्टअप किया है.
वैराइटी
नॉर्मल शॉप्स में जगह की कमी की वजह से उनके पास आउटफिट्स के लिमिटेड कलर्स और स्टाइल्स मौजूद होते हैं. वहीं ऑनलाइन शॉपिंग में इसकी प्रॉब्लम नहीं होती. आउटफिट्स के अलावा एक्सेसरीज़ और फुटवेयर्स सारे ही प्रोडक्ट्स पूरी डिटेल्स के साथ अवेलेबल होते हैं जिनमें आप अपने लिए परफेक्ट स्टाइल, फिटिंग और डिज़ाइन वाली चीज़ें चुन सकती हैं.

ऑनलाइन शॉपिंग में आपके पास डेबिट, क्रेडिट कॉर्ड, नेट बैकिंग के अलावा ईएमआई का ऑप्शन भी अवेलेबल होता है. बहुत ही कम किस्तों में आप अपनी मनपसंद चीज़ें खरीद सकते हैं. जिसे ऑनलाइन शॉपिंग की सबसे बड़ी सुविधा कहना गलत नहीं होगा. कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुनकर आप प्रोडक्ट की डिलीवरी के बाद उसका पेमेंट कर सकते हैं.

हम सब में से अक्सर ने इस प्रॉब्लम का सामना किया होगा. कभी कोई हॉलीडे या फिर वीकेंड में मॉल और शॉप की अक्सर दुकानें बंद रहती हैं जब शॉपिंग की बहुत ज्यादा जरूरत होती है. वहीं ऑनलाइन आप 24*7 अपने कम्फर्ट के हिसाब से कभी भी शॉपिंग कर सकते हैं और इतना ही नहीं इनकी डिलीवरी भी आप अपनी टाइमिंग और अवेलेबिलिटी के अनुसार करवा सकते हैं.

आसान रिटर्न पॉलिसी
जहां अनफिटेड और डिफेक्टेड कपड़ों को आपको खुद शॉप्स पर जाकर रिटर्न करना पड़ता है वहीं ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स की रिटर्न पॉलिसी के तहत वो खुद की तरफ से किसी को भेजते हैं जो आपके घर या ऑफिस आकर उन चीज़ों को ले जाते हैं और साथ-साथ आपके पैसे भी अकाउंट में रिटर्न हो जाते हैं. किसी तरह की कोई चिकचिक-झिकझिक नहीं करनी पड़ती.

प्राइवेसी रहती है
कई सारे प्रोडक्ट्स ऐसे भी होते हैं जिन्हें नॉर्मली शॉप्स से खरीदते वक्त ज्यादातर लेडीज़ अनकम्फर्टेबल रहती हैं जैसे सेक्सी नाइटवेयर्स, ब्रॉ, अंडरगार्मेंट्स और सेनेटरी नैपकिन्स. लेकिन ऑनलाइन वेबसाइट्स में आपको इन चीज़ों की खरीददारी के लिए प्राइवेसी मिलती है. जहां आप बिना किसी झिझक के फैशनेबल और स्टाइलिश चीज़ें खरीद सकती हैं.

भीड़भाड़ से राहत
नॉर्मली शॉप्स से शॉपिंग करने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है और भीड़ का सामना करना पड़ता है लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग में नॉर्मल हो या फेस्टिवल, इससे बचा जा सकता है.

कम कीमत और डिस्काउंट्स
ऑनलाइन स्टोर्स में आए दिन चलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट्स कस्टमर्स को अट्रैक्ट करने का काम करते हैं. यहां से डायरेक्ट मैन्युफैक्चर्ड चीज़ों को उनकी असली कीमत में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा केड्रिट और डेबिट कॉर्ड से पेमेंट करने पर कई तरह के कूपन और प्रोमो कोड्स के ऑफर भी मिलते हैं जो फाइनल बिल कुछ एक पर्सेंट की छूट दिला देते हैं. वहीं नॉर्मल दुकानों में साल के कुछ दो या तीन दिन ही ऑफर्स और डिस्काउंट्स देखने को मिलते हैं.

ओवर ऑल लुक की शॉपिंग
ऑनलाइन शॉपिंग उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं जिन्हें फैशन और स्टाइल की समझ थोड़ी कम होती है. कई सारे वेबसाइट्स आपको आउटफिट्स के साथ-साथ मैचिंग जूलरी और फुटवेयर्स का ऑप्शन भी देते हैं. जो आपके ओवर ऑल लुक को कम्प्लीट करते हैं.

कस्टमर रिव्यूज़
किसी भी प्रोडक्ट की शॉपिंग से पहले आप वेबसाइट पर जाकर वहां दिए गए कस्टमर के रिव्यूज़ पढ़ सकती हैं. रिव्यूज़ बहुत ही हेल्पफुल होते हैं जो साइट पर दिए गए डिटेलिंग से अलग लाइव एक्सपीरियंस होते हैं. कई बार साइट्स पर मौजूद चीज़ें असल में काफी अलग होती हैं.

चीज़ों की कीमत चेक कर सकते हैं
एक ही प्रोडक्ट्स की कीमत अलग-अलग साइट्स पर अलग-अलग होते हैं तो आपको इन्हें जांचने-परखने का पूरा-पूरा वक्त मिलता है. जिसके बाद आप अपने बजट में क्वालिटी वाली चीज़ें खरीद सकते हैं.