Header Ads

आखिर क्यों 35 सालों से सुनसान पड़ा है ये शहर? कभी यहां थे 1200 लोग


दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जिनके बारे में सुनकर हैरानी होती है। इनमें से कुछ जगहें अपनी खासियत के लिए जानी जाती है तो कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जो अपने अजीबोगरीब कारणों के लिए प्रसिद्ध है। ऐसा ही एक शहर कनाडा में है, जिसका नाम किटसॉल्ट है। कभी इस शहर में अच्छी खासी बस्ती हुआ करती थी, लेकिन पिछले 35 सालों से ये जगह वीरान पड़ी हुई है।

बताया जाता है कि 1982 तक इस शहर में कभी 1200 लोग रहते थे। वे सभी शहर के पास चलने वाली एक माइनिंग कंपनी में काम करते थे, जिससे उनकी रोजी-रोटी चलती थी। लेकिन कुछ समय बाद कंपनी का काम खत्म हो गया, ऐसे में वे सभी बेरोजगार हो गए और रोजी-रोटी की तलाश में शहर छोड़कर चले गए। आज भी यहां बेहतरीन मकान, रेस्त्रां, अपार्टमेंट्स, लाइब्रेरी, हॉस्पिटल, स्कूल, सिनेमा हॉल, बैंक, पोस्ट ऑफिस मौजूद है। लेकिन इंसानों के बिना ये बस्ती वीरान पड़ी हुई है। पिछले 35 सालों से वीरान होने के कारण कुछ लोगों का ये कहना है कि यहां अब प्रेत-आत्माओं का वास है। इतना ही नहीं अब बिना परमिशन यहां किसी को जाने की इजाजत नहीं है।