Header Ads

कोलंबिया में डूबा 4 मंजिला टूरिस्ट जहाज, 9 मरे और 28 लापता


कोलंबिया में डूबा 4 मंजिला टूरिस्ट जहाज, 9 मरे और 28 लापता

कोलंबिया में एक टूरिस्ट जहाज के डूबने से उसमें सवार करीब 150 टूरिस्ट डूब गए। इनमें से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लापता हैं। अल-अल्मीरान्ते नाम का यह टूरिस्ट जहाज मेडेलिन से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर डूबा है। लोगों को बचाने के लिए वायुसेना और फायरफाइटर्स को भी लगाया गया है।
 जहाज अचानक ही अनबैलेंस हो गया था। इससे पहले ही लोग कुछ समझ पाते, जहाज अचानक ही एक तरफ झुक गया।
- इसके चलते जहाज के टॉप डेक पर मौजूद दर्जनों लोग डेम में गिर गए। इसके बाद जहाज लगातार झुकता रहा और लोग पानी में गिरते रहे।
- करीब 4 मिनट बाद पूरा जहाज ही डूब गया। लोगों को बचाने के लिए आसपास तैर रहीं कई बोट्स मदद के लिए पहुंची, जिससे काफी लोगों को बचा लिया गया।
बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहाज के पहले और दूसरे डेक पर सवार लोग फंसे रह गए थे, जिससे चलते 9 की मौत और 28 लापता हो गए।
- जहाज डूबने के बाद भी कई घंटों तक लापता लोगों का पता नहीं चला। इसके चलते आशंका व्यक्त की जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
- एंटिओक्विआ राज्य में डिजास्टर रिस्पॉन्स एजेंसी की प्रमुख मार्गारीटा मोनकाडा ने कहा कि शुरुआती खबरों के अनुसार, 99 लोगों को बचाया गया था और 40 अन्य खुद-ब-खुद किनारे तक पहुंचने में सफल रहे थे।
- जहाज के डूबने का अभी तक कोई कारण सामने नहीं आया है। जहाज में सवार लोग वीकेंड मनाने के लिए आए थे।