Header Ads

प्रॉस्टिट्यूट बन किया था इस एक्ट्रेस ने गुजारा, ठेले से श्मशान पहुंचाई थी लाश

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हुए हैं, जिन्होंने जिंदगी का आखिरी वक्त आर्थिक तंगी में काटा। ऐसी ही कुछ कहानी है एक्ट्रेस विमी की। कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा चुका है कि सुनील दत्त और शशि कपूर जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी यह एक्ट्रेस सस्ती शराब के लिए प्रॉस्टिट्यूट बन गई थी। इतना ही नहीं, आखिरी वक्त में उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनकी लाश को एक चायवाले के ठेले पर रखकर श्मशान घाट ले जाया गया था। जनरल वॉर्ड में रही थीं कई दिन भर्ती...
- ज्यादा शराब पीने से विमी का लीवर पूरी तरह खराब हो चुका था। इलाज के लिए उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे। यही वजह है कि जिंदगी के आखिरी दिनों में वे मुंबई के नानावटी अस्पताल की जनरल वॉर्ड में भर्ती रहीं।
- 22 अगस्त 1977 को नानावटी अस्पताल में ही विमी का निधन हो गया। लेकिन उस वक्त उन्हें कंधा देने वाला भी कोई नहीं था। कहा जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री से सिर्फ सुनील दत्त उनकी अंतिम यात्रा में पहुंचे थे।
पढ़ाई पूरी करते ही की शादी
- बचपन से ही एक्टिंग का शौक रखने वाली विमी ने जैसे ही पढ़ाई पूरी की, और कोलकाता बेस्ड बिजनेसमैन शिव अग्रवाल से शादी कर ली।
- कहा जाता है कि विमी के पेरेंट्स इस शादी के खिलाफ थे। इसका कारण सिर्फ इतना बताया जाता है कि विमी एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती थीं और शिव बिजनेस घराने से।

दो बच्चों की मां विमी 'हमराज' से रातोंरात बनीं स्टार
- विमी को एक्ट्रेस बनाने का क्रेडिट म्यूजिक डायरेक्टर रवि को जाता है। विमी से उनकी मुलाकात कोलकाता में एक पार्टी के दौरान हुई थी। रवि ने विमी और उनके हसबैंड शिव को मुंबई इनवाइट किया।
- उस वक्त तक विमी दो बच्चों की मां बन चुकी थीं।
- जब विमी मुंबई पहुंचीं तो रवि ने उनकी मुलाकात डायरेक्टर बी. आर. चोपड़ा से कराई। चोपड़ा ने उन्हें अपनी फिल्म 'हमराज' में बतौर लीड एक्ट्रेस साइन कर लिया। इस फिल्म में राजकुमार, सुनील दत्त और मुमताज के भी अहम रोल थे।
- 'हमराज' सुपरहिट हुई और विमी रातोंरात सुपरस्टार बन गईं।
- 'हमराज' के बाद विमी ने अशोक कुमार, निरूपा रॉय के साथ 'आबरू', पृथ्वीराज कपूर और आई एस जौहर के साथ 'नानक नाम जहाज है', शशि कपूर के साथ 'पतंगा' और 'वचन' जैसी फिल्मों में काम किया। जया बच्चन और धर्मेंद्र स्टारर 'गुड्डी' में विमी का कैमियो था।

 विमी अपना नाम बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेसेस में शुमार करा चुकी थीं। लेकिन उनके सास-ससुर उनके इस फैसले से खुश नहीं थे।
- विमी के सास-ससुर ने उनके हसबैंड शिव को संपत्ति से बेदखल कर दिया। दोनों बच्चों को कोलकाता में ही छोड़कर विमी और शिव मुंबई शिफ्ट हो गए।
- अब विमी फैमिली में सोलो अर्नर थीं। कहा जाता है कि उस वक्त उनके दरवाजे पर प्रोड्यूसर्स की कतार लगी रहती थी और वे एक फिल्म के लिए तीन लाख रुपए चार्ज करती थीं

फ्लॉप होने लगीं फ़िल्में और सब बर्बाद हो गया
- बाद में विमी की कई फिल्में फ्लॉप हुईं और उनके पास पैसों की कमी आने लगी। इसके चलते उन्हें जुहू स्थित अपने बंगले को छोड़ना पड़ा। अब वे मुंबई के एक सबअर्ब एरिया में साधारण तरीके से जिंदगी जीने लगी थीं।
- विमी के हसबैंड खूब शराब पीने लगे थे। इतना ही नहीं, वे पैसों के लिए विमी पर छोटे प्रोड्यूसर्स के साथ काम करने का दबाव भी बनाने लगे।
- धीरे-धीरे विमी और शिव के रिश्ते में दरार आने लगी और फाइनली उन्होंने तलाक का फैसला ले लिया।
पति से जुदा होने के बाद डिप्रेशन में आ गई थीं विमी
- पति से तलाक लेने के बाद विमी टेंशन में रहने लगीं। इसका असर उनके फ़िल्मी करियर पर भी पड़ा।
- उस वक्त उन्हें जो भी फिल्में मिलीं, सभी फ्लॉप होती गईं। धीरे-धीरे विमी पर कर्ज भी बढ़ता गया।
- पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ की बर्बादी का गम विमी बर्दाश्त नहीं कर सकीं। उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया था। इतनी ज्यादा शराब पीने लगी थीं कि उनका लीवर खराब हो गया।