Header Ads

रिषभ पंत की साहसिक पारी नाकाफी, रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को मिली हार


आइपीएल 10 के पांचवे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 15 रन से मात दे दी। बेंगलुरु में खेले जा रहे में रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए। जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 9 विकेट खोकर 20 ओवर में सिर्फ 142 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से रिषभ पंत ने 57 रन की पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।