अधूरी रह गई थीं ओम पुरी की ये Wish, इस जगह लेना चाहते थे आखिरी सांस
बॉलीवुड एक्टर ओम पुरी की शनिवार को फर्स्ट डेथ एनिवर्सरी है। 6 जनवरी, 2017 की सुबह वो अपने फ्लैट पर मृत मिले थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि ओमपुरी के सिर में डेढ़ इंच गहरा और 4 सेंटीमीटर लंबा जख्म का निशान था। ओम पुरी को थिएटर से बहुत लगाव था। एक बार तो नाटक में पार्टिसिपेट करने के लिए उन्हें छुट्टी नहीं मिली तो उन्होंने नौकरी ही छोड़ दी थी। 2014 में खुद ओम पुरी ने यह बात 'द अनुपम खेर शो' में बताई थी।
- मौत से एक दिन पहले ओम पुरी ने अपनी PRO स्मिता सिंह से बातचीत की थी। स्मिता ने Dainikbhaskar.com को बताया था कि ओम पुरी अज्ञातवास के लिए लुंबिनी (नेपाल) जाना चाहते थे। वहीं वे शरीर छोड़ना चाहते थे। पुरी अपनी नेगेटिव इमेज बनने से भी दुखी थे। स्मिता के मुताबिक, ओम नसीरउद्दीन शाह से आखिरी दिनों में खफा थे।

Post a Comment