Header Ads

बच्चा पैदा करने के लिए महिलाओं का नचाता है ये डाक्टर






 सोशल मीडिया पर इन दिनों गर्भवती महिलाओं के डांस के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। महिलाएं इसमें अस्पताल के वॉर्ड में गीतों की धुन पर ठुमके लगाती नजर आईं। अब आप सोच रहे होंगे कि यह संभव कैसे हुआ?



ब्राजील में रहने वाले डॉक्टर फर्नांडो ग्देस दा कुन्हा का दावा है कि प्रेग्नेंसी के दौरान डांस महिलाओं के दर्द को कम कर सकता है। यही कारण है कि वह अपनी मरीजों को रुटीन एक्सरसाइज के तहत डांस कराते हैं। वह इस दौरान गर्भवती महिलाओं को डांस स्टेप्स बताते हैं, जिन्हें वे बाद में फॉलो करती हैं। गर्भवती महिलाओं के साथ डॉक्टर फर्नांडो के डांस के कुछ वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जिसके कारण दुनिया भर में इस डॉक्टर की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर तो लोग उन्हें डांसिंग डॉक्टर कहकर संबोधित कर रहे हैं।


डॉक्टर फर्नांडो का दावा है कि प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ मूव्स महिलाओं को राहत देते हैं, जिससे उनकी डिलीवरी आसानी से हो जाती है।सबसे पहले डॉक्टर फर्नांडो और उनके मरीजों संग डांस करने का वीडियो बीते साल अगस्त में वायरल हुआ था। वह इसमें एक गर्भवती महिला को डांस स्टेप्स करा रहे थे। इंस्टाग्राम पर इस डॉक्टर को तकरीबन 33 हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं, यूट्यूब पर उनके इस ताजा वीडियो को तकरीबन 2 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।