कभी मां के थप्पड़ से मिली थी ये सीख, RBI की जॉब छोड़ बन गया आईपीएस
6 फीट लंबी हाइट और एथलेटिक बॉडी वाला ये IPS जब कभी घोड़े पर बैठकर या साइकिल पर पेट्रोलिंग करने निकलता है तो सुर्खियां बन जाती हैं। ये ऑफिसर अक्सर ही अपने ऐसे एक्शन की वजह से चर्चा में रहता है। पिछले 10 महीने से एसपी कानपुर ईस्ट के पद पर तैनात इस ऑफिसर को युवा इंस्पिरेशन के तौर पर भी देखते हैं।
- यूपी के बागपत जिले के छपरौली गांव में 10, दिसम्बर 1987 को जन्में 2013 बैच के IPS ऑफिसर अनुराग आर्य ने खास बातचीत में बताया कि उनके माता-पिता दोनों ही डॉक्टर हैं।
- उनकी क्लास 5 तक की पढ़ाई गांव में ही हुई, लेकिन आगे की पढ़ाई देहरादून के आर्मी स्कूल से हुई।
- अनुराग को बचपन से ही स्पोर्ट्स का बहुत शौक था। स्कूल टाइम से ही वो बास्केटबॉल और क्रिकेट खलते रहे और आगे चलकर उन्होंने बास्केटबॉल नेशनल लेवल तक खेला।
दिल्ली विश्वविद्यालय से एमएससी की पढ़ाई के दौरान ही 2012 में अनुराग का सिलेक्शन RBI बैंक में मैनेजर के पद पर हो गया। इसके बाद उन्हें पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी।
- कानपुर स्थित RBI ब्रांच ऑफिस में अनुराग ने 5 महीने काम किया।
- लेकिन, वर्दी पहनने की ललक में अनुराग ने 2012 में सिविल सर्विसेज का एग्जाम दिया और फर्स्ट एटेम्पट में ही उन्हें सफलता मिल गई।
- 2013 में उनका रिजल्ट आया और उन्होंने बैंक की नौकरी छोड़ दी। 2014 में वो IPS की 11 महीने की ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद चले गए।

Post a Comment