Header Ads

जियो के चारों सस्ते प्लान हुए लाइव: पहले से डबल हो गया डाटा, कीमत हुई कम


रिलायंस जियो के अपडेट प्लान मंगलवार से लाइव हो चुके हैं। पिछले हफ्ते ही जियो ने इस प्लान को लॉन्च किया था। कंपनी ने सभी प्लान पहले से सस्ते कर दिए हैं और इनमें डाटा बढ़ा दिया है। जियो ने प्रीपेड प्लांस में 50 परसेंट ज्यादा तक डाटा दे रहा है। हम बता रहे हैं कौन सा प्लान अब कितने में है। आप अपने फायदे के हिसाब से इन्हें ले सकते हैं।



149 रुपए वाला प्लान
पहले यह प्लान 199 रुपए में आ रहा था। इसमें कस्टमर्स को 28 दिनों के लिए 28GB डाटा मिलता है।

349 रुपए वाला प्लान
पहले यह प्लान 399 रुपए में था। इसमें कस्टमर्स को 70 दिनों के लिए 70GB डाटा दिया जा रहा है।

399 रुपए वाला प्लान
पहले यह प्लान 459 रुपए का था। इसमें कस्टमर्स को 84GB डाटा 84 दिनों के लिए दिया जा रहा है।

449 रुपए वाला प्लान
पहले यह प्लान 499 रुपए का था। इसमें कस्टमर्स को 91GB डाटा 91 दिनों के लिए दिया जा रहा है।


किन प्लांस में अब ज्यादा डाटा मिल रहा

198 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में अब 42GB डाटा 28 दिनों के लिए मिल रहा है। जबकि पहले यह 28GB था।

398 रुपए वाला प्लान


इस प्लान में अब 1.5GB डाटा 70 दिनों के लिए मिल रहा है। पहले कम मिल रहा था।