Header Ads

आपके घर में होते हैं ये गलत काम तो आ सकती है गरीबी



घर के काम संस्कार और परंपराओं के साथ-साथ ग्रहों से भी जुड़े होते हैं। इन गलत कामों को करने से नौ ग्रह अशुभ हो जाते हैं।


हमारे घरों में संस्कार और धार्मिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए सभी काम होते हैं। आजकल कुछ घरों में इनकी अनदेखी होती जा रही है। जिससे घर में दरिद्रता यानी गरीबी बढ़ती है और लगातार धन हानि होती है। घर-परिवार में संस्कार और धार्मिक परंपराओं को अनदेखा करने से बीमारियां, रिश्तों में दरार, झगड़ें होते रहते हैं। घर में रहने वाले लोग भी किसी न किसी तरह परेशान रहते हैं। इस कारण घर के लोगों की तरक्की भी रुक जाती है। घर में रहने का भी मन नहीं होता।

वहीं अगर घर-परिवार के लोगों के कुछ गलत काम या आदतों में सुधार किया जाए तो घर में लक्ष्मी रहने लगेगी। इससे परिवार के लोगों में भी प्यार और शांति बनी रहेगी। आपके रोजमर्रा से जुड़े हुए ये काम या आदतें बहुत छोटी-छोटी हैं इसलिए कई बार इन पर ध्यान नहीं जाता। इन पर गौर किया जाए या इनमें सुधार किया जाए तो आपको अपने जीवन में बहुत बड़े बदलाव महसूस होंगे।

घर के काम संस्कार और परंपराओं के साथ-साथ ग्रहों से भी जुड़े हुए होते हैं। इन गलत कामों को करने से नौ ग्रहों का भी अशुभ असर होता है। सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक जितने भी काम होते हैं, सभी किसी न किसी ग्रह को प्रभावित करते हैं। इसलिए ऐसे काम न करें जिनसे आपकी किस्मत का कोई ग्रह अशुभ हो जाए। वरना घर-परिवार की परेशानी दिन पर दिन बढ़ती रहेगी।

जिस घर में बिस्तर पर बैठकर खाना खाया जाता है वहां दरिद्रता यानी गरीबी आ जाती है। ऐसे घर से धीरे-धीरे संस्कार भी खत्म हो जाते हैं। इस गलत आदत के कारण उस घर में रहने वालों पर बुध का अशुभ असर शुरू हो जाता है। जिससे उस घर में रहने वाले लोग जॉब और बिजनेस में गलत फैसलों के कारण नुकसान उठाते हैं।



खाने की थाली या प्लेट में हाथ धोना अशुभ होता है। इस आदत से यश, मान-सम्मान खत्म होता है। ऐसे लोगों को यदि मान-सम्मान मिल भी जाता है तो वह अधिक समय तक टिकता नहीं है। महालक्ष्मी की कृपा नहीं मिल पाती है। इसीलिए इस आदत को बदलने की कोशिश करें। खाना खाने के बाद हाथ धोने के लिए निर्धारित स्थान का ही उपायोग करना चाहिए।



किसी व्यक्ति की आदत जोर-जोर से बोलने की है तो शनि और गुरु के अशुभ प्रभाव से ऐसा होता है। शनि ऐसे लोग से नाराज हो जाते हैं जो जोर से या चीख-चीखकर बात करते हैं। ऐसा करने से घर में विवाद और तनाव बढ़ते हैं। गुरु के प्रभाव से सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान भी खत्म हो जाता है।



यदि कोई व्यक्ति नहाने के बाद बाथरूम की सफाई नहीं करता है, उसे गंदा ही छोड़ देता है तो चंद्र ग्रह से अशुभ फल प्राप्त होते हैं। जल तत्व को चंद्र प्रभावित करता है। इसीलिए नहाने के बाद बाथरूम को गंदा नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर घर में बीमारियां बढ़ती हैं। तनाव, झगड़े और घर के लोगों से मनमुटाव बना रहता है।



यदि किसी घर में किचन अव्यवस्थित रहता है और सही समय पर साफ-सफाई नहीं होती है तो मंगल ग्रह के दोष बढ़ते हैं। मंगल के अशुभ प्रभाव से कर्जा बढ़ता है और धन हानि होती है। जिस घर का किचन हमेशा साफ रहेगा उस घर में हमेशा लक्ष्मी रहेगी।