इंटरनेशनल फोटोग्राफर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप, कैटरीना का कर चुके हैं फोटोशूट
इंटरनेशनल फैशन फोटो ग्राफर मारियो टेस्टिनो हाल ही में सुर्खियों में है। लेकिन अपने लेटेस्ट फोटोशूट के चलते नहीं, बल्कि सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप के चलते। दरअसल, कुछ मेल मॉडल्स ने इन पर सेक्शुअल असॉल्ट का आरोप लगाया है। मारियो के साथ काम कर चुके वेस्ट के ये मॉडल्स अपने हॉरेबल एक्सपीरियंस के साथ सामने आए हैं और इन्होंने बताया कि इन्होंने कैसे उनका फायदा उठाया है। बता दें कि मारियो दुनिया के जाने-माने फोटोग्राफर है।
- ६३, साल के इस फोटोग्राफर ने Burberry के साथ १५, साल से भी ज्यादा काम किया है और वो भी हाई प्रोफाइल कंपनीज के लिए। इन पर तकरीबन १३, मेल मॉडल्स ने आरोप लगाया है। आरोप लगाने वालों में एक इन्हीं का असीस्टेंट भी शामिल है।
- बता दें कि मारियो ने कुछ महीनों पहले आइकॉनिक टॉवल सीरीज लॉन्च की थी। इसमें उन्होंने दुनियाभर के मोस्ट पॉपुलर स्टार्स को शामिल किया थी, जिसमें कैटरीना कैफ भी शामिल थीं।
- कैटरीना पहली बॉलीवुड स्टार थीं, जिन्होंने इस सीरीज के लिए पोज दिया था। इस फोटोशूट के दौरान कैट सिर्फ टॉवल में थीं और उन्होंने अपनी पीठ और पैरों को एक्सपोज किया था। इनके अलावा सुशांत सिंह राजपूत को भी इन्होंने टॉवल में क्लिक किया था।
- वहीं, ब्रिटनी स्पीयर्स, ब्लेक लिवेली, क्रिस्टेन स्टेवार्ट, सेलेना गोमेज, केंडल जेनर और सिंडी क्रॉफोर्ड जैसी हॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस सीरीज के लिए पोज दिया है।

Post a Comment