Header Ads

झोपड़पट्टी के लड़के ने भरी ऊंची उड़ान, वर्ल्ड चैंपियन उसैन बोल्ट के साथ करेगा ट्रेनिंग



कुछ खुशकिस्मत और मेहनतकश लोगों ही अपनी मंजिल तक पहुंच पाते हैं। ऐसा ही एक नाम हम आपको बताने जा रहे हैं जो तमाम मुश्किलों में भी अपनी मंजिल की ओर अग्रसर है।

16 वर्षीय निसार अहमद अब दुनिया के फर्राटा धावक उसैन बोल्ट के जमैका स्थित एकेडमी 'रेसर्स क्लब किंग्स्टन' में ट्रेनिंग लेगा।

दिल्ली के आजादपुर स्थित बड़ा बाग की झोपड़पट्टी में रहने वाला 16 वर्षीय निसार अहमद अब दुनिया के फर्राटा धावक उसैन बोल्ट के जमैका स्थित एकेडमी 'रेसर्स क्लब किंग्स्टन' में ट्रेनिंग लेगा। आपको बता दें कि निसार के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, उसके पिता रिक्शा चलाकर घर का खर्चा चलाते हैं और मां दूसरों के घर बर्तन मांझने-खाना बनाने जाती है।

पहली बार निसार अहमद का नाम सुर्खियों में तब आया, जब उसने दिल्ली स्टेट्स एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था।

इन सबके बीच अहमद अपनी अलग पहचान बनाने जा रहा है। निसार को यहां तक पहुंचाने में गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी एंग्लियन मैडल हंट की बड़ी भूमिका रही है, जिसके तहत देश के सिर्फ 14 बच्चों को जमैका जाने का मौका मिला और अहमद उनमें से एक है।

जमैका जा रहे अहमद को अब उसैन बोल्ट के कोच ग्लेन मिल्स 4 हफ्ते की ट्रेनिंग देंगे।

पहली बार निसार अहमद का नाम सुर्खियों में तब आया, जब उसने दिल्ली स्टेट्स एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था। इसके बाद निसार ने अंडर-16 के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 100 मीटर की रेस को 11 सेकंड से भी कम समय में पूरा किया। साथ ही उसने 200 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को भी तोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जमैका जा रहे अहमद को अब उसैन बोल्ट के कोच ग्लेन मिल्स 4 हफ्ते की ट्रेनिंग देंगे।