सावधान यहां रहती हैं आत्मा, अमिताभ-बिपाशा को भी सुनाई दी थी आहट
बॉलीवुड में हॉरर और थ्रिलर फिल्मों की शूटिंग के लिए मुम्बई के मुकेश मिल को बेस्ट माना जाता है। डर, अंधेरा, सुनसान, खौफ और सिहरन का सामना फिल्म की शूटिंग के दौरान कई कलाकार और यूनिट के लोग कर चुके हैं।
जानें मुकेश मिल से जुड़े किस्से जो खुद ये कलाकार बयां करते..फिल्म 'हम' के गाने चुम्मा चुम्मा दे दे की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री किमी को भी किसी आत्मा के आस-पास होने का एहसास हो रहा था।मुकेश मिल में रात में शूटिंग करने वालों के पास कोई न कोई किस्सा बताने के लिए है।
युवा निर्देशक रेंसिल डिसिल्वा बताते हैं, ''मिल में चिमनी के पास पीपल का एक पेड़ है। कहा जाता है कि वहां भूत-प्रेत रहते हैं। एक खिलाड़ी एक हसीना फिल्म की शूटिंग के समय फरदीन खान ने कहा कि यूनिट का कोई भी शख्स यदि अकेले चिमनी के पास चला जाएगा तो वे उसे दस हजार रूपए नकद देंगे, लेकिन कोई वहां जाने की हिम्मत न कर सका।

Post a Comment