Header Ads

अब ऐसी हो गई इस दिग्गज क्रिकेटर की हालत, कभी बॉलर्स पर अकेले थे भारी


श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान सनथ जयसूर्या घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। इस कारण उन्हें चलने के लिए बैसाखी का सहारा लेना पड़ रहा है। 48 साल के जयसूर्या ऑपरेशन के लिए मेलबर्न जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑपरेशन के बाद उन्हें रिकवरी के लिए एक महीना लग सकता है। तब तक वे डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। 

- जयसूर्या दुनिया में सबसे तेज वनडे सेन्चुरी लगाने वाले टॉप 10 बैट्समैन की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने 1996 में पाकिस्तान के खिलाफ ये कारनामा किया था। सिंगापुर में खेले गए इस वनडे मैच में उन्होंने 48 बॉल में सेन्चुरी लगा दी थी।

- जयसूर्या ने दुनिया की दूसरे फास्टेस्ट वनडे हाफ सेन्चुरी भी लगाई है। पाकिस्तान के ही खिलाफ मैच में 1996 में उन्होंने 17 बॉल में 50 रन बना डाले थे। उनका ये रिकॉर्ड करीब 18 साल तक कायम रहा। 2015 में साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने 16 बाल में वनडे फिफ्टी लगाकर इसे तोड़ा।

- श्रीलंका के सबसे विस्फोटक बैट्समैन कहे जाने वाले जयसूर्या ने 110 टेस्ट में 6973 रन बनाए। जबकि 433 वनडे मैचों में 13 हजार रन बनाए हैं। उन्होंने 31 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले, जिसमें 629 रन बनाए।



- उन्होंने 2011 में रिटायरमेंट ले लिया था। फिर वे श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड से जुड़ गए। वे दो बार श्रीलंका क्रिकेट की सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन रहे।