Header Ads

आखिर क्या है इस अजीब फोटो की सच्चाई, क्या बता पाएंगे आप?


इंसान से प्यार करना तो ठीक पर टॉयलेट सीट से ऐसा प्यार? जी हां, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही इस फोटो ने लोगों के सामने कई तरह के सवाल पैदा कर दिए हैं। टॉयलेट सीट के अंदर चिपकी हुई लिपस्टिक देखकर लोग शॉक्ड हैं।

- इस फोटो को देखकर शायद आपके मन भी तरह-तरह के सवाल उठ रहे होंगे कि आखिर ये हुआ कैसे। आपको बता दें कि शिकागो में रहने वाले वीरेश पाटिल ने अपने ह्यूमर पेज से ये फोटो पोस्ट की, जिसके बाद लोगों ने इसपर जमकर कमेंट्स किए हैं।

- जोक्स और फनी फोटोज के लिए मशहूर इस पेज से ये फोटो जमकर शेयर किया गया। एक यूजर ने लिखा, इस टॉयलेट में जो भी हुआ मैं उसे बिल्कुल नहीं जानना चाहता। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ये इतिहास की सबसे अनसुलझी पहली बन गई है। एक और यूजर ने लिखा, यहां जो भी हुआ है, वो पूरी बात मैं जानना चाहूंगा।

- फोटो देख कई लोगों ने इसे मजेदार बताया, तो कुछ लोगों ने इस पोस्ट को बेहद घटिया करार दिया। कुछ का कहना था कि ऐसी हरकतें सिरफिरे लोग ही कर सकते हैं।

- रियान नामक एक ट्विटर यूजर ने लिखा, इस फोटो को लेकर मुझे लगता है कि किसी लड़की ने अपनी लिपस्टिक टिशू पेपर से पोंछी होगी। इसके बाद वह उसने पेपर को डस्टबिन में फेंकने की जगह टॉयलेट सीट के अंदर फेंक दिया और उससे ये निशान बन गए होंगे।