महेश के पीछे न्यूड ही दौड़ पड़ी थीं परवीन, प्यार में ये स्टार्स भी कर चुके हद पार
इंसान प्यार में कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है। आम इंसान की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी ऐसा करने से पीछे नहीं हटे हैं। इसमें से ही एक थीं परवीन बाबी। परवीन अपने एक्टिंग करियर में टॉप पर थीं, जब वो महेश भट्ट को दिल दे बैठी थीं। साल १९७७, में दोनों का इश्क परवान चढ़ रहा था। उस वक्त महेश भट्ट शादीशुदा थे, जबकि परवीन कबीर बेदी से ब्रेकअप के सदमे से उबर रही थीं।
अपने जमाने की सुपरस्टार परवीन और महेश ने लिव-इन में रहना शुरू कर दिया। दोनों एक-दूसरे के इतने करीब आ गए थे कि इनके बीच सिर्फ प्यार के लिए ही जगह थी। जब दोनों साथ होते थे तो स्टारडम कहीं पीछे छूट जाता था। घर पर परवीन एक साधारण लड़की होती थीं, जो महेश को पागलों की तरह प्यार करती थीं। बताया जाता है कि एक रात जब परवीन से गुस्सा होकर महेश भट्ट चले गए थे, तब परवीन भी उनके पीछे दौड़ीं। प्यार में अंधी परवीन यह भी नहीं सोच पाई थीं कि उन्होंने कुछ भी नहीं पहन रखा है।
एक दौर में अक्षय कुमार के इश्क के किस्से काफी मशहूर थे। उनका नाम उस दौर की तकरीबन हर बड़ी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा है। कहा जाता है कि उन्होंने रवीना टंडन से गुपचुप शादी तक कर ली थी। हालांकि, जब अक्षय ने ट्विंकल के साथ डेटिंग शुरू कि तो उन्होंने रवीना से तलाक लिया था।
२००८, में आई फल्म 'बचना-ए-हसीनों' के सेट पर दीपिका और रणबीर कपूर का इश्क परवान चढ़ा। रणबीर के प्यार में खोई दीपिका ने उस वक्त अपनी गर्दन पर 'RK' का टैटू गुदवा लिया था। हालांकि, इसके कुछ ही महीनों बाद जोड़ी का ब्रेकअप हो गया था।
समय-समय पर श्रीदेवी का नाम उनके को-एक्टर्स के साथ जुड़ता रहा। एक दौर में श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर्स के किस्से भी खूब मशहूर हुए, लेकिन श्रीदेवी ने साल १९९६, में अपने फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को चौंकाते हुए अपने से 8 साल बड़े उम्र के बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ शादी कर ली। बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना के मुताबिक, मिथुन ने श्रीदेवी से बोनी को राखी भी बंधवाई थी।
२२, जनवरी, १९८०, को ऋषि कपूर और नीतू की शादी हुई थी। नीतू ने अपनी करीबी दोस्त रेखा को भी बुलाया था। पार्टी में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, तेजी बच्चन समेत कई सेलेब्स पहुंचे थे। इस बीच सफेद रंग की साड़ी व मंगलसूत्र पहने और माथे पर लाल रंग की बिंदी लगाए हुए रेखा पहुंचीं। मांग में भरा चटख सिंदूर सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। कहा जाता है कि रेखा ने उस दिन अमिताभ ने नाम का सिंदूर लगाया था।
बॉलीवुड में हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र एक दौर के सबसे पॉपुलर कपल के तौर पर चर्चित थे। दोनों को अपने प्यार को मंजिल तक पहुंचाने के लिए खूब मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल, धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा और 4 बच्चों के पिता थे। वे हेमा से शादी करना चाहते थे, लेकिन उनकी पत्नी तलाक देने को तैयार नहीं थीं। ऐसे में धर्म बदलकर दोनों ने गुपगुप शादी। हालांकि, शादी के बाद भी देओल परिवार ने आज तक हेमा मालिनी को नहीं अपनाया है।
शाहिद कपूर और करीना कपूर की लव-स्टोरी के बारे में कौन नहीं जानता। दोनों ने अपने प्यार का इजहार भी किया और फिर ये रिश्ता भी तोड़ दिया। बताया जाता है कि करीना शाहिद से बेहद प्यार करती थीं। इस प्यार के खातिर उन्होंने नॉनवेज तक छोड़ दिया था।
बॉलीवुड में टैटू गुदवाने वाले कलाकारों की फेहरिस्त काफी लंबी है। बॉलीवुड में लगभग हर कलाकार ने अपने शरीर के किसी न किसी हिस्से पर टैटू गुदवाया है। करीना कपूर से डेटिंग शुरू करते ही सैफ ने उनके नाम का टैटू बनवा लिया था।
सुष्मिता सेन का नाम एक्टर रणदीप हुड्डा से जुड़ चुका है। ये दोनों स्टार्स २००८, से २०१०, तक रिलेशनशिप में थे। दोनों २००९, में फिल्म 'कर्मा' की शूटिंग के दौरान मिले थे। सुष्मिता स्थापित कलाकार थीं, जबकि रणदीप इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे। कुछ समय तक साथ रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हुआ। बताया जाता है कि चेन स्मोकर होने के बावजूद सुष्मिता, रणदीप की खातिर स्मोकिंग छोड़ने की कई बार कोशिश कर चुकी थीं।
पेरेंट्स के खिलाफ जाकर अमीषा पटेल फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहीं। जब वे विक्रम के साथ रिलेशनशिप में थीं, तब उन्होंने पेरेंट्स से पूरी तरह से बात बंद कर दी थी।


Post a Comment