Header Ads

ये क्या, कड़ाके की ठंड में बिना पैंट पहने निकले लोग, ट्रेनों में था ऐसा नजारा


लंदन की ट्रेनों में रविवार को कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिससे लोग दंग रह गए। 3 डिग्री सेल्सियस से भी कम तापमान में बिना पैंट पहने लड़के-लड़कियों को ट्रेनों में देख लोग सोच में पड़ गए कि आखिर ये हो क्या रहा है। कई लोग बेहद अजीबोगरीब अंडरवियर्स पहने नजर आए। बाद में पता चला कि ये हर साल मनाया जाने वाला नो पैंट्स डे था।

- 16 साल पहले No Pants Day की शुरुआत एक प्रैंक की तरह न्यूयॉर्क में हुई थी। सात लोगों ने बिन पैंट के सड़कों पर निकलकर लोगों का चौंका दिया था। तभी से इसे एक फेस्टिवल की तरह मनाया जाने लगा। अब इस फेस्टिवल को कई देशों के लगभग 60 से भी ज्यादा शहरों में मनाया जाता है।

- लंदन की मुख्य ट्रांसपोर्ट सर्विस सबवे में लोग अंडरवियर्स में नजर आए। यहां लगभग 400 से भी ज्यादा लोग इस अजीब फेस्टिवल का हिस्सा बने। इसमें बच्चों, कॉलेज स्टूडेंट के अलावा हर वर्ग के लोग शामिल थे।

- इस इवेंट के लिए फेसबुक पेज पर बाकायदा डिटेल्स भी दी गई थीं। इसमें भाग लेने वालों को ग्रुप लीडर के ऑर्डर मानने पड़ते हैं। कई बार इवेंट शुरू होते ही ग्रुप लीडर सभी को पब्लिक में अपनी पैंट उतारने का कहता है।

- इस इवेंट को दौरान पार्टिसिपेन्ट्स को कई तरह के रूल्स फॉलो करने होते हैं। जैसे ट्रेन में ट्रैवलिंग के दौरान वैसे ही बिहेव करें, जैसा आम दिनों में करते हैं। चाहें तो दो अंडगारमेंट्स पहन सकते हैं। हालांकि, ऐसे अंडरवियर न पहनें जिससे लोगों को आपत्ति हो।