Header Ads

कभी ऐसी दिखती थीं शिल्पा शिंदे, भाई बैंकर तो पापा थे हाईकोर्ट में जज


 शिल्पा शिंदे 'बिग बॉस' सीजन 11 की विनर बन गई हैं उन्हें प्राइज मनी के तौर पर 44 लाख रुपए  मिले हैं। फिनाले में पहुंचने के बाद उनकी आखरी टक्कर हिना खान से रही, हालांकि ऑडियंस ने उन्हें भारीभरकम वोट देकर शो का विनर बनाया। फिनाले के लिए दिन ही बहन को सपोर्ट करते हुए उनके भाई आशुतोष ने शिल्पा की एक यंग ऐज फोटो शेयर की। जिसमें उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हैं।



- बिग बॉस जर्नी के दौरान शिल्पा के एक क्लोज फ्रेंड ने उनका यंग ऐज फोटो भी शेयर किया था। - इस वीडियो में वे ओरेंज कलर का टॉप एंड व्हाइट जींस पहने फ्रेंड्स के साथ मस्ती करती दिखी थीं।


- शिल्पा शिंदे के पिता हाई कोर्ट में जज थे उन्होंने पीएचडी की हुई थी। 2013 में उनका निधन हुआ। मां गीता शिंदे हाउसवाइफ हैं।

- वो हमेशा चाहते थे कि शिल्पा लॉ की डिग्री करें। हालांकि उन्हें पढ़ाई से ज्यादा लगाव वहीं था।
- यहां तक कि वे एक्ट्रेस बनने के ख्वाब में इतनी बिजी थी कि उन्होंने अपनी ग्रैजुएशन भी पूरी नहीं की।


- 40 साल की शिल्पा चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें छोड़कर सभी की शादी हो चुकी है।
- उनके भाई आशुतोष शिंदे यस बैंक में सीनियर मैनेजर हैं। उन्होंने आरए पोड्डर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रैजुएशन किया है।

- शिल्पा के भाई आशुतोष को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का शौक है। हाल ही में उनके द्वारा क्लिक की फोटोज एनुअल DCP एग्जिबीशन के लिए सिलेक्ट हुई। इनकी वाइफ तृप्ति पटेल शिंदे हाउस वाइफ हैं।

- उनकी बड़ी बहन शुभा शिंदे मुंबई में रहती हैं और हाउसवाइफ हैं। वहीं दूसरी सिस्टर अर्चना शिंदे यूएस में अपनी फैमिली के साथ रहती हैं।

- बता दें, शिल्पा की मां उन्हें प्यार से शिल्पू बुलाती हैं। वहीं वे अपनी बहन अर्चना के बेहद करीब और उनसे सभी बातें शेयर करती हैं।