Header Ads

होंडा के स्टाइलिश स्कूटर के साथ ये पावरफुल बाइक होंगी लॉन्च, ये है कीमत


ऑटो एक्सपो 2018 अगले महीने से शुरू होने वाला है। इसका आयोजन 9 फरवरी से 14 फरवरी तक नोएडा में होगा। इस इवेंट में नई टेक्नोलॉजी वाली कार लॉन्च की जाएंगी। साथ ही, TVS, यामाहा, हीरो, होंडा, डुकाती, MV AGUSTA, महिंद्रा समेत कई कंपनियां अपनी हाईटेक और पावरफुल बाइक भी लॉन्च करेंगी। ये बाइक स्टाइलिश होने के साथ लग्जरी भी होंगी। इनकी कीमत भी लाखों में होगी। वहीं, होंडा का बजट स्कूटर भी लॉन्च किया जा सकता है। हम यहां आपको ऐसे ही 8 बाइक और स्कूटर के बारे में बता रहे हैं, जो ऑटो एक्सपो 2018 में लॉन्च हो सकते हैं।

होंडा इस ऑटो इवेंट में अपना स्टाइलिश स्कूटर स्कूपी (Scoopy) लॉन्च कर सकती है। इवेंट में लॉन्च के साथ ही इसकी सेलिंग भी शुरू हो सकती है। इस स्कूटर में होंडा एक्टिवा 4G के बराबर का इंजन मिलेगा। कंपनी ने इसे डिफरेंट लुक दिया है, जिसके चलते ये काफी स्टाइलिश नजर आता है। इसकी फ्रंट लाइट को हेंडल से अलग रखा गया है। ये नए डुअल-कलर वेरिएंट में मिलेगा।



इस स्लाइटिश स्कूटर की एक्स-शोरूम प्राइस 60 हजार रुपए के करीब हो सकती है। इसके अन्य फीचर्स और यूटिलिटी को लेकर अब तक कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन फ्रंट बॉडी पर ही इंडिकेटर मिलेंगे। साथ ही, ये फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ आएगा।