रेप का शिकार ये लड़की खुद से करने लगी थी नफरत, पोस्ट करती है न्यूड फोटोज
अमेरिका के जॉर्जिया में रहने वाली सूजी लारसन ने अपने न्यूड फोटोज डालकर लोगों को हैरत में डाल दिया है। सूजी 13 साल की उम्र में सेक्शुअल असॉल्ट का शिकरा हुई थीं। इसके बाद 2 लोगों ने उनके साथ रेप किया। ऐसी घटनाओं के बाद वे खुद से नफरत करने लगी थीं। हालांकि, उन्होंने कुछ समय पहले अपने न्यूड फोटोज सोशल मीडिया पर डालने की पीछे एक वजह भी बताई है।
- सूजी ने बताया कि जब वे 13 साल की थीं तब उनके परिवार के ही एक सदस्य ने उनके साथ सेक्शुअल असॉल्ट किया था। अब 25 साल की सूजी ने कहा, उस दौर से मैं बहुत मुश्किल से निकली हूं, वो हमारा फैमिली मेंबर था। वो मुझे छूने की कोशिश करता और मेरे शरीर के बारे में बातें करता था।
- मैं बहुत डरी हुई रहती थी। वो मुझसे रेप करने की धमकी देता था, पर मैं घर पर नहीं कह पाती थी। क्योंकि मुझे परिवार के टूटने का डर रहता था। मुझे लगता था शायद मेरी ही कोई गलती है, जिसकी वजह से ये सब हो रहा है।
- सूजी ने आगे बताया कि इस घटना के एक साल बाद दो लोगों ने उनका रेप किया। सूजी ने बताया कि घर जाते वक्त दो लोगों ने एक ट्रक में उनका रेप किया। उन्होंने कहा, इन हादसों के बाद मैं खुद से नफरत करने लगी थी, मैं डिप्रेशन में चली गई थी। मेरे परिवार ने मुझे संभालने के लिए ये तक कहा कि मैं सब भूल जाऊं पर ऐसा नहीं हो रहा था।
- सूजी ने कहा, इन घटनाओं के बाद मैं खुद से इतनी नफरत करने लगी कि मैं हमेशा आत्महत्या के बारे में सोचती थी। मैंने खाना-खाना छोड़ दिया था और हमेशा अपने शरीर को नुकसान पहुंचाने का सोचती रहती थी। मैं अपने शरीर को देखना भी पसंद नहीं करती थी।
- 2014 में सूजी ने सैम्युल नामक शख्स से शादी कर ली। उन्होंने बताया कि शादी के बाद वे डिप्रेशन से बाहर आ सकीं। उनके हसबैंड ने इसमें उनकी काफी मदद की।
- इंस्टाग्राम अकाउंट पर न्यूड फोटोज डालने के पीछे सूजी ने वजह बताई कि वे अब खुद के शरीर से प्यार करने लगी हैं। वे अपनी रिकवरी का जश्न मनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा, कुछ भी हमें खुद से प्यार करना नहीं छोड़ना चाहिए। मैं महिलाओं को बताना चाहती हूं कि वो मेरी तरह सुसाइड जैसे ख्याल खुद पर हावी न होने दें बल्कि इस दुनिया से लड़ें।

Post a Comment