Header Ads

'नामकरण' के एक्टर ने की गर्लफ्रेंड से सगाई, मंगेतर के साथ यूं आए नजर


टीवी सीरियल 'नामकरण' के एक्टर करम राजपाल ने हाल ही में गर्लफ्रेंड शिवालिका ओबेरॉय से सगाई की है। करम ने अपनी सगाई की न्यू इंस्टाग्राम के जरिए सभी को दी है। उन्होंने सगाई की फोटो इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।

करम टीवी शो 'नामकरण' में निगेटिव रोल प्ले कर रहे हैं। इसके अलावा करम ने 'हमारी सास लीला', 'परिचय', 'क्या हुा तेरा वादा', 'रक्षक', 'नादान परिंदे', 'मेरे अंगने' सहित अन्य सीरियलों में काम किया है। उन्होंने २०१३, में आई फिल्म 'मेरे डैड की मारुती' में भी काम किया है। बता दें कि करम और शिवालिका लंबे समय एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।