ये महिला खुद को समझ रही थी प्रेग्नेंट, पर सामने आई ऐसी खतरनाक बीमारी
ऑस्ट्रेलिया में खुद को प्रेग्नेंट समझ रही महिला के लिए दिक्कत तब खड़ी हो गई, जब वो एक खतरनाक बीमारी निकल गई। पर्थ की रहने वाली लॉरेन नॉलेस ने अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट किया तो रिजल्ट पॉजीटिव आया। पर सातवें हफ्ते में जब उन्होंने स्कैन कराया, तो ट्यूमर होने की बात सामने आई। लॉरेन ने अपने कहानी शेयर की है।
- लॉरेन बताया कि ट्यूमर उनके यूट्रस में उसी तरह पल रहा था जैसे कोई बच्चा पल रहा हो। बॉडी में वही हार्मोंस प्रोड्यूस हो रहे थे, जैसे प्रेग्नेंसी में होते हैं।
- उन्होंने बताया, ''मेरे सारे प्रेग्नेंसी टेस्ट भी पॉजीटिव आ रहे थे। इसलिए शक की कोई गुंजाइश ही नहीं थी। जब सातवें हफ्ते में मुझे ब्लीडिंग शुरू हुई तब कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई।
- लॉरेन को सातवें हफ्ते में ही अपनी बॉडी पर स्पॉट भी दिखने लगे थे। इसके बाद उन्होंने स्कैन कराया, तो वो मोलर प्रेग्नेंसी की बात सामने आई।
- उनके यूट्रस में कैंसर वाली गांठ हो गई थी, जिसके चलते उन्हें कई दिक्कतें होने लगीं। इसे निकालने के बजाय डॉक्टर्स ने कीमोथैरेपी शुरू की, लेकिन लॉरेन का ट्यूमर लगातार बढ़ रहा था।
- एक दिन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान ही लॉरेन के पेट में भयानक दर्द उठा और कैंसर वाला ट्यूमर उनके शरीर से उसी तरह बाहर निकल गया, जैसे डिलिवरी होती है।
- लॉरेन को कैंसर वाले ट्यूमर से तो मुक्ति मिल गई, लेकिन डॉक्टर ने कह दिया था कि अब वो कभी प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं।
- हालांकि, इसके एक साल बाद भी लॉरेन दोबारा प्रेग्नेंट हुई और उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया। अब वो 10 महीने का है।

Post a Comment