मरे हुए भाई के साथ नया साल मनाना चाहता था शख्स, कब्रिस्तान पहुंच किया ये
कोलंबिया के एक शख्स की न्यू ईयर पर की गई हरकत ने परिवार और आसपास को लोगों को हैरान कर दिया है। यहां रहने वाले केविन रिगारा को नए साल के मौके पर अपने भाई की याद आई जो 2 साल पहले मर चुका था। इसके बाद केविन देर रात कब्रिस्तान पहुंच गया।
- कब्रिस्तान पहुंचकर केविन ने भाई की कब्र ढूंढकर खोदना शुरू कर दिया और ताबूत से उसके कंकाल को बाहर निकालने की कोशिश की। इसी दौरान वह चोटिल भी हो गया। इसके बाद सिक्युरिटी गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया।
- इस हरकत के बाद केविन ने घर जाकर पूरा मामला बताया, जिसे घर वालों ने मजाक समझा। लेकिन कुछ देर बाद कब्रिस्तान के सिक्युरिटी ऑफिसर का फोन केविन के घर पहुंचा तो परिवार वालों के होश उड़ गए।
- केविन के कजिन भाई Jassir Jose Rivera Gomez की मौत 2 साल पहले एक रोड एक्सीडेंट मों हो गई थी। जिसके बाद उसे San Jacinto कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। नए साल पर केविन अपने भाई को बहुत याद कर रहा था और उसके साथ न्यू ईयर मनाना चाहता था। इसी वजह से उसने जोस को कब्र से बाहर निकाला।
- परिवार के कुछ करीबी लोगों का कहना है कि वह कुछ समय से बीमारी चल रहा है। उसे कोई मानसिक बीमारी हो गई है, जिस वजह से उसने ये कदम उठाया। केविन को अब एक मेंटल हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Post a Comment