नीमराणा के एक गांव में एक प्रेमी युगल जान देने के लिए सूखे कुएं में कूद गया।
नीमराणा के एक गांव में बुधवार को एक प्रेमी युगल जान देने के लिए सूखे कुएं में कूद गया। प्रेमिका की मौत हो गई, लेकिन प्रेमी बच गया। दोनों एक ही गांव के हैं तथा मृतका विवाहित थी तो प्रेमी अविवाहित है। दोनों ने कुएं में कूदने से पहले कीटनाशक भी पिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानिए क्या हैं मामला...
- नीमराणा थाने के बसई में ग्रामीण सुबह कुएं पर पहुंचे। उन्होंने सूखे कुएं की दीवार पर कुछ कपड़े, कागज व जूते-चप्पल देखे। शक होने पर कुएं में झांका तो उसमें एक पुरुष व एक महिला को पड़े पाया।
- इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने देखा तो वहां एक महिला और एक युवक के आधारकार्ड थे। इससे पता चला कि महिला सविता (35) है तथा युवक हिम्मत सिंह (22) है तथा दोनों इसी गांव के हैं। पुलिस ने गांव के ही एक युवक को रस्सी के सहारे कुएं में उतारा। युवक ने बताया कि महिला की मौत हो चुकी है तथा युवक जिंदा है। इस पर पुलिस ने एक और युवक को कुएं में उतारा।
- कुएं में दो युवकों के उतरने के बाद लोरिंग मशीन लगाई गई। रस्सी से बांधने के बाद दोनों को एक-एक कर मशीन के सहारे निकाला गया। दोनों को कुएं से निकालने में दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया। पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
- मृतका सविता दो बच्चों की मां थी जबकि हिम्मत सिंह अविवाहित है। दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग था तथा दोनों इससे पहले भी भाग चुके हैं।

Post a Comment