Header Ads

थाईलैंड की लड़की को दिल दे बैठा ये इंडियन एक्टर, दोनों ने ऐसे की विदेश में शादी


 हरियाणा के हिसार के रहने वाले टीवी एक्टर दिनेश मेहता ने थाईलैंड की रहने वाली पॉम्मसिरपा से गुपचुप शादी कर ली है। अब दो हफ्ते बाद उनकी शादी की फोटोज सामने आई है। ये फोटोज उन्होंने अपनी सोशल साइट पर शेयर की है। बता दें कि दिनेश बुद्धा, धर्मक्षेत्र, सूर्यपुत्र कर्ण, दिया और बाती जैसे सीरियल्स में अपनी दमदार एक्टिंग की छाप छोड़ चुके हैं। 


कैसे हुई दोनों की मुलाकात....


- दिनेश ने बताया कि कुछ साल पहले जब थाईलैंड के किंग की डेथ होने पर वह उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो उनके दोस्त भी उनके साथ थे, जिनमें से एक पॉम्मसिरपा भी थीं।

- लाखों की भीड़ में वह बारिश, धूप में उनके साथ 15 घंटों तक खड़ी रहीं और इस दौरान हुई बातचीत में दिनेश ने जिंदगी भर साथ रहने का वादा किया। 21 दिसंबर को शादी हुई। यह शादी बैंकॉक में हुई।

- दिनेश ने बताया कि बहुत बड़ी संख्या में उनके फैन्स उनकी शादी वहीं देखना चाहते थे, यहां शादी करने के पीछे एक वजह यह भी थी।


 दिनेश मेहता हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं।

- दिनेश ने सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि विदेशों के सीरियल्स में भी काम किया है, जिनमें उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता 'गौतम बुद्ध' से थाईलैंड में मिली।

- 6.3 फीट लंबे दिनेश मेहता को टीवी सीरियल में आने से पहले काफी स्ट्रगल करना पड़ा था।

- उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि मुंबई जाने के बाद लगातार ऑडिशन देता रहा, हर ऑडिशन में हुई गलतियों को सुधारता। बहुत स्ट्रगल किया। लुक के साथ एक्सपेरिमेंट के बाद चांस मिला।