'नागिन 3' का खतरनाक टीजर हुआ रिलीज, इस बार टीवी पर जमकर उड़ेंगे आपके होश
नागिन के तीसरे सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हमने आपको ये भी बताया था कि इस बार एकता कपूर अपने इस हिट सीरीज में मोनी रॉय और अदा खान की जगह दो नई हसीनाओं को लेकर आ रही हैं।
इस खबर से दर्शकों में शो के प्रति और भी उत्सुकता जाग गई थी। अब हम शो के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। जी हां इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं और 'नागिन 3' का पहला टीजर सामने आ चुका है।
इस बार दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए एकता कपूर 'नागिन 3' में एंटरटेनमेंट का फुल डोज भर रही हैं। शो के टीजर में दो शख्स एक खूबसूरत औरत को खींचकर सुनसान जगह पर ले जाते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद इस खूबसूरत औरत को ढ़ेर सारे सांप घेर लेते हैं।
जैसे ही दोनों शख्स खुशी से एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं खूबसूरत औरत की आंखें खुल जाती हैं जिसे देख आपके होश फाख्ता हो जाएंगे।
वैसे रिपोर्ट्स के मुताबिक संजीदा शेख, अनीता हसनंदानी और सुरभि ज्योति का नाम 'नागिन 3' के लिए सबसे आगे चल रहा है। हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन टीजर आने के बाद अब जल्द ही पता चल जाएगा कि 'नागिन 3' की नागिन हसीना कौन बनने वाली है ?

Post a Comment