Header Ads

303 रन बनाने के बाद भी टीम से हुआ था बाहर, अब T20 में लगाई रिकॉर्ड सेन्चुरी


 कर्नाटक के बैट्समैन करुण नायर ने अपने करियर की पहली टी20 सेन्चुरी लगाई है। सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में उन्होंने तमिलनाडू के खिलाफ 48 बॉल में सेन्चुरी लगाई। उन्होंने 52 बॉल में 111 रन की इनिंग खेली। गौरतलब है कि इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके नायर टेस्ट क्रिकेट में 303 रन की इनिंग खेल चुके हैं। इसके बाद भी उन्हें टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया।

 करुण नायर ने 52 बॉल में 111 रन की इनिंग के लिए 8 चौके और 8 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट २१३, से ज्यादा का रहा। वो 18वें ओवर में आउट हुए।

- वो कार्नाटक के लिए इस फॉर्मेट में सबसे बड़ी इनिंग खेलने वाले बैट्समैन बन गए हैं। उन्होंने मयंक अग्रवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की।

- वहीं, उन्होंने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के इतिहास की चौथी फास्टेस्ट सेन्चुरी भी लगाई।

- ये उनकी पहली टी20 सेन्चुरी है। नायर अब तक 85 टी20 मैच खेल चुके हैं। इसमें उनके नाम 1708 रन हैं। उन्होंने अब तक टी20 में इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है।