2.5 करोड़ रुपए के घर में रहते हैं 'बिग बॉस' फेम आकाश, अंदर से दिखता है ऐसा
- सुनीता ददलानी ने nexa news से बातचीत में कहा, "आकाश म्यूजिशियन बनना चाहता था। यहां तक कि हमेशा वो हिप हॉप सेंसेशन बनने का सपना देखा करता था। मैं चाहती थी कि वे पहले पढ़ाई पूरी करे, फिर अपने करियर में आगे बढ़े। अमेरिका से आने के बाद आकाश ने जय हिंद कॉलेज में एडमिशन लिया। लेकिन सालभर बाद पढ़ाई छोड़ दी। क्योंकि उसका मन नहीं लगता था।"
-आकाश तब दो साल के थे, जब एक कार एक्सीडेंट में उनके पिता की मौत हो गई। मां ने आकाश और उनकी बहन दिव्या की परवरिश की। यूएस से इंडिया शिफ्ट होने के कारण आकाश का करियर ही था।
- सुनीता कहती हैं, "आकाश बचपन से ही नॉटी है। टीनेज से उसे दोस्तों के साथ पार्टी करना पसंद है। अमेरिका में हर दूसरे दिन वह दोस्तों के साथ पार्टी करता था। वहां हमें सरवाइव करने में दिक्कत आ रही थी। आकाश का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। उसकी बड़ी बहन दिव्या की कम उम्र में ही शादी कर दी गई। इसलिए आकाश वहां अकेलापन महसूस करने लगा था। फाइनली, 2011 में हम मुंबई शिफ्ट हो गए।"
- 24 साल के आकाश मुंबई में मां और नानी के साथ 2 BHK अपार्टमेंट में रहते हैं। लोखंडवाला, अंधेरी स्थित इस फ़्लैट की कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपए हैं। आकाश के मिजाज को ध्यान में रखते हुए इस पूरे घर को व्हाइट कलर से पेंट किया गया है।

Post a Comment