Header Ads

11 साल की लड़की को डॉक्टर समझ रहे थे प्रेग्नेंट, चेकअप में सामने आई ये बात


ऑस्ट्रेलिया में एक स्कूलगर्ल के पेट में दर्द और तकलीफ को डॉक्टर प्रेग्नेंसी समझ बैठे। क्वींसलैंड की रहने वाली 11 साल चेरिश रोज लावेले का वेट अचानक गिरने लगा और उसके पेट में दर्द रहने के साथ उसका साइज बढ़ने लगा। उसकी मां जब उसे हॉस्पिटल लेकर गई तो शुरुआती दौर में डॉक्टर्स को लगा कि लड़की प्रेग्नेंट है, लेकिन चेकअप में दूसरी ही बात सामने आई।



- चेरिश में फिजिकल चेंज तो हो ही रहे थे और इसके साथ ही उसकी पर्सनॉलिटी में भी फर्क आ गया था, लेकिन मां लुईस को लगा कि ईटिंग डिस्ऑर्डर के चलते ये बदलाव आया है।


- लुईस ने बताया कि पिछले दो महीने से मैं उसे बदलाव देख रही थी। वो सामान्य तौर पर जैसी खुश रहती थी न वैसी खुशी थी और न ही गाना गाती थी।


- पर एक दिन अचानक चेरिश के पेट भयानक दर्द शुरू हो गया। तब लुईस उसे लेकर इलाज के लिए हर्वे बे हॉस्पिटल पहुंची।

- डॉक्टर को उसका हाल और पेट का बढ़ता साइज देखकर लगा कि वो प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, पेट में दर्द और बिगड़ते शरीर के पीछे वजह कुछ और ही थी।

- डॉक्टर्स ने जब उसका टेस्ट कराया गया तो ओवरी में जर्म सेल कैंसर की बात सामने आई। जबकि ये कैंसर इस उम्र की लड़कियों में बमुश्किल ही होता है।


- इसके बाद ट्रीटमेंट के लिए उसका छह महीने का पूरा शेड्यूल बदला गया और उसे ट्रीटमेंट तक होमस्कूल में आगे की पढ़ाई करने के लिए कहा गया।


- इसके साथ ही चेरिश की कीमोथैरेपी का सिलसिला शुरू हुआ और दो हफ्तों बाद जब ट्यूमर का साइज घट गया तो ट्यूमर को निकाल दिया गया।


- हालांकि, इसके चार से छह महीने बाद तक कीमोथैरेपी का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन उसे अपने पूरे बाल गंवा देने पड़े। हालांकि, उसे फैमिली का पूरा सपोर्ट मिल रहा है।