इस लड़की की पॉकेट मनी लोगों की सैलरी से ज्यादा, बर्थडे पर मिले 10 करोड़ के गिफ्ट
इंग्लैंड की सैफरोन ड्रेविट और उनके जुड़वां भाई ब्रिटेन में पैदा हुए पहले ऐसे बच्चे हैं जिनके दो पिता हैं। जी हां, दोनों के अरबपति पिता समलैंगिक हैं। सैफरोन और उनके भाई का जन्म सरोगेसी की मदद से हुआ था। हाल ही में सैफरोन ने अपना 18वां बर्थडे मनाया। बर्थडे के मौके पर सैफरोन को जो गिफ्ट दिए उसने लोगों को हैरान कर दिया।10 करोड़ का वारड्रोब...
- सैफरोन के 18वें बर्थडे पर उन्हें ऐसे गिफ्ट मिले जो आम आदमी सपने में भी नहीं सोच सकता। इस टीनएज गर्ल को व्हाइट कलर की लैंड रोवर कार, करोड़ों रुपए की कीमत वाले दुनिया के सबसे महंगे कपड़े, शूज, एक्सेसरीज और हीरे-जवाहरात बर्थडे गिफ्ट के तौर पर दिए गए हैं। पिछले कुछ बर्थडे से लेकर अबतक इन्हें करीब 10 करोड़ रुपए के गिफ्ट मिल चुके हैं।
- सैफरोन को दोस्तों के साथ घूमने पार्टी करने के लिए हर महीने जो भी जेब खर्च मिलता है, वो आम लोगों की सालाना सैलरी से भी ज्यादा है। सैफरोन को घर से हर महीने पॉकेटमनी के रूप में 5000 पाउंड यानी लगभग 4.5 लाख रुपए मिलते हैं।
- बात करें उनकी ज्वैलरी की तो सैफरोन अपने हाथ में 3.5 करोड़ रुपए कीमत वाली रिंग पहनती हैं। इससे उनकी लग्जरियस लाइफ का अंदाजा लगाया जा सकता है।
- सैफरोन अपना बर्थडे जुड़वां भाई एस्पन के साथ शेयर करती हैं। सैफरोन की तरह एस्पन को भी बर्थडे पर काले रंग की एक रेंज रोवर कार दोनों डैडी ने गिफ्ट की।
- सैफरोन के गे पेरेंट्स टोनी और बैरी के पास कुल 350 करोड़ रुपए की संपत्ति है। दोनों के कई बिजनेस और एक जानी-मानी मेडिकल रिसर्च कंपनी है।

Post a Comment