मानो या न मानो, यह सच है! 104 साल की उम्र में...
आज के युग में 85-94 वर्ष की आयु तक तो बिरले ही पहुंच पाते हैं। लेकिन हम आज आपको जिस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, वे न केवल 104 साल अायु की हैं, बल्कि बिल्कुल स्वस्थ हैं।
वैसे विज्ञान के युग में कुछ भी असंभव नहीं है। इसी की बानगी देखने को मिली राजधानी जयपुर में। शहर के डाॅक्टरों ने एक चुनौती पूर्ण काम को अपनी काबिलियत के बल पर सामान्य बना दिया।
डॉक्टरों ने 104 साल की उम्र की महिला की सीकर रोड स्थित मणिपाल हॉस्पिटल में हर्नियोप्लास्टी सर्जरी की। सर्जरी बहुत जटिल थी। इसमें डॉक्टराें की काबिलियत के साथ ही 104 वर्षीय वृद्धा के हौसले की भी तारीफ करना बनता है। सर्जरी डॉ. प्रशांत गर्ग के नेतृत्व में की गई।
डॉक्टर ने बताया कि महिला दो साल से दर्द और सूजन से परेशान थी। उनके लक्षण नॉन रीड्यूसेबल इन गुइनल हर्निया के थे, जो इनगुइनल क्षेत्र में थे। इस उम्र में हर्निया की सर्जरी करना एक चुनौती पूर्ण कार्य था और एनेस्थिसिया देना बहुत जोखिम भरा रहता है। पहले हर्नियोप्लास्टी सर्जरी करके उनकी आंतों की गतिविधि सामान्य की गई। अन्य लक्षणों को नियंत्रित किया गया।
उन्होंने बताया कि हर्निया तब होता है जब कोई अंग या फैट्टी टिश्यू दब जाता है ऐसा मांसपेशियों या करेक्टिव टिश्यू के आस-पास होता है। इस केस में आंतों की गतिविधियां सामान्य नहीं थीं।


Post a Comment