Header Ads

नर्क से भी बदतर है ये शहर, बन गया ड्रग्स और सेक्स वर्कर का गढ़


न्यूयॉर्क सिटी के बाहर स्थित है पोकीप्सी नामक ये जगह। इस छोटे से कस्बे में गरीबी इतनी ज्यादा है जिसकी वजह से यहां सेक्स वर्कर्स और ड्रग्स एडिक्ट की भरमार है। यहां की दयनीय स्थिति को केलेब स्टीन नामक एक फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद किया। उन्होंने ड्रग्स एडिक्शन और गरीबी को दर्शाते ये फोटोज अपने प्रोजेक्ट डाउन बाय द हडसन के लिए खींचें। इन फोटोज में यह दिखाया गया है कि खराब आर्थिक स्थित से परेशान पोकीप्सी की महिलाएं सेक्स वर्कर बनकर किस तरह अपना गुजारा करती हैं।

नर्क से बदतर जिंदगी जीने को मजबूर पोकीप्सी की सेक्स वर्कर के पास रहने को घर भी नहीं है।पोकीप्सी की गलियों में इन सेक्स वर्कर ने जगह-जगह डेरा डाल रखा है। तीसरी स्लाइड में दिखाए गए फोटो में निक्की नामक एक महिला का फोटो है। निक्की की तरह उसकी मां भी एक ड्रग एडिक्ट है। निक्की कहती हैं उसने सालों से अपनी मां को नहीं देखा। अपनी मां की तरह वह भी सेक्स वर्कर है। हेरोइन जैसे ड्रग्स का शिकार ऐसे भी कई परिवार है जो ड्रग्स के ओवरडोज से खत्म हो गए। पोकीप्सी में रात होते ही एक ओर जहां सड़कों पर खड़ी हुई सेक्स वर्कर दिखाई देती हैं, वही पेड़ों के नीचे या संकरी गलियों में बैठकर नशा करते लोग रोज ही देखने को मिलते हैं।