टॉप पर है धीरूभाई अंबानी का ये स्कूल, उनकी बहू संभालती है जिम्मेदारी
28 दिसंबर को धीरूभाई अंबानी का जन्मदिन है। धीरूभाई अंबानी के नाम से बनाए गए धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की नींव 2003 में नीता अंबानी ने रखी थी। सात मंजिला ये स्कूल मुंबई के बांद्रा ईस्ट के बीकेसी कॉम्पलेक्स में है। ये स्कूल स्टार किड्स की पहली पसंद है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस स्कूल की एडमिशन फीस करीब 24 लाख है। इस स्कूल को धीरूभाई अंबानी की बहू नीता अंबानी संभालती हैं।
इस स्कूल में स्कॉलरशिप जीतने वाले बच्चों को स्टेनफोर्ड, प्रिसंटेन व येल जैसी इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने का मौका मिलता है। यहां एश्वर्या रॉय बच्चन, शाहरुख खान और अरबाज खान जैसे स्टार्स के बच्चे पढ़ाई करते हैं। हाई सिक्योरिटी और सारी सुविधाओं से युक्त इस स्कूल के वार्षिक उत्सव में कई सेलिब्रिटीज देखे जाते हैं। धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को मुंबई का नंबर वन प्री स्कूल कहा जाता है। यह मुंबई का नंबर वन नेशनल और इंटरनेशनल कुरिकुलम स्कूल है। साथ ही इसे भारत में नंबर वन इंटरनेशनल स्कूल की रैंक प्रॉप्त है। रिलायंस फाउंडेशन ने धीरूभाई अंबानी स्कूल के अलावा भी 13 ऐसे स्कूल स्थापित किए हैं जहां हर साल तकरीबन 15,000 बच्चे पढ़ाई करते हैं।

Post a Comment