दुनिया के खूबसूरत देश का दूसरा चेहरा, फोटोग्राफर ने बताई यहां की लाइफ
कैरेबियन आईलैंड जमैका का नाम दुनिया के खूबसूरत देशों में आता है। कुदरती खूबसूरती से भरपूर इस देश में हरेक टूरिस्ट आना चाहता है। लेकिन, सिविल वॉर से जूझ रहे अब इस देश की स्थिति पहले जैसी नहीं रही। सर्बिया के फेमस फोटोग्राफर बूगी ने जमैका की कैपिटल सिटी किंग्सटन की यात्रा के दौरान यहां के खतरनाक गैंगस्टर की लाइफ अपने कैमरे में कैद की हैं, जो देश का दूसरा चेहरा बताती हैं
बूगी बताते हैं कि उन्होंने किंगस्टन के कई इलाकों में सक्रिय खूनी गैंग्स के बारे में सुना था।
- इसी के चलते वे यहां पहुंचे और गैंगस्टर की लाइफ अपने कैमरे में कैद करना का प्लान बनाया।
- बूगी बताते हैं कि सिटी में अंडरवर्ल्ड का बोलबाला है और अब लगातार नई-नई गैंग्स बनती जा रही हैं।
- गैंग के हरेक मेंबर्स को हर समय एके-47 जैसे खतरनाक वेपन्स से लैस देखा जा सकता है।
- इनके बीच गैंगवॉर भी आम बात हो चुकी है। इसका खामियाजा अक्सर बेकुसूरों को भी भुगतना पड़ता है।
- गैंग के मेंबर्स मास्क लगाए हुए होते हैं, जिनसे कि उनकी पहचान छिपी रही।
- इनकी पुलिस से भी अक्सर मुठभेड़ होती रहती है। कुछ इलाके तो इतने खतरनाक हैं कि यहां पुलिस भी आने से डरती है।
फोटोग्राफी के लिए जीतना पड़ा गैंगस्टर का भरोसा
- इस बारे में बूगी का कहना है कि उन्होंने फोटोग्राफी के लिए यहां के लोकल लोगों और गैंगस्टर का भरोसा जीता।
- इसके बाद ही उन्हें फोटोग्राफी की परमिशन मिली। हालांकि, अन्य हिंसक देशों की जगहों की तुलना में यहां के लोगों का रवैया बेहतर था।
- बता दें कि बूगी अब तक दुनिया भर के कई खतरनाक जगहों की फोटोज क्लिक कर चुके हैं।
- वे फोटोग्राफी के लिए अक्सर ऐसी जगहें ही चुनते हैं। वे यहां कई-कई दिनों तक रुककर क्रिमिनल्स व गैंगस्टर की लाइफ को करीब से देखते हैं।

Post a Comment