Header Ads

आलसी मर्दों को पछाड़ती हुई महिलाओं की फोटोज, गजब की ताकत है इनमें



जब मर्द आलसी होते हैं तो महिलाएं कैसे घर का काम करने के साथ उनके दूसरे काम भी पूरा करती है, इन फोटोज में यही दिखाया गया है। फिर चाहे वह भारी बोझ ले जाने वाला काम हो या गाड़ी को धक्का लगाने का। हर काम को पूरा करके ये महिलाएं अपनी ताकत का परिचय देती हैं। यहां बात हो रही है ऐसे ही महिलाओं के बारे में जो मर्दों से ज्यादा ताकतवर हैं।



पहली स्लाइड के फोटो में एक महिला पुरुष को अपनी पीठ पर पानी के बीच से ले जाती हुई दिख रही है। दूसरी स्लाइड के फोटो में महिला ने अपनी पीठ पर भारी बोझ लाद रखा है। उसके साथ पुरुष आराम से चल रहा है। तीसरी स्लाइड के फोटो में महिला ने अपनी पीठ पर पुरुष को लाद रखा है ताकि वह परफेक्ट फोटो खींच सके। चौथी स्लाइड के फोटो को देखकर ये पता चलता है कि बाइक को धक्का लगाने का काम भी महिलाएं आराम से कर सकती हैं। फिर चाहे वह नई दुल्हन ही क्यों न हो।

पांचवी स्लाइड के फोटो में बोट में एक पुरुष बैठा है। इस बोट को महिला अपने हाथों से खींच रही है। छठवी स्लाइड के फोटो में पुरुष लेटा हुआ है और दो महिलाएं मिलकर गढ्ढा खोद रही हैं। इसके बाद की स्लाइड में दिखाई देने वाली हर तस्वीर ये बताती है कि काम के मामले में कभी-कभी पुरुष आलसी हो सकते हैं। लेकिन महिलाएं हर हाल में अपने काम को बेहतर अंजाम देती हैं।